ACB की रेड: 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया PWD का इजीनियर
Harrison Masih | Published:
ACB raid PWD engineer caught taking bribe of 2 lakh jagdalpur the sootr
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। PWD में कार्यरत विद्युत यांत्रिकी डिवीजन के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टैंभूरने को ACB की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत विद्युत यांत्रिकी डिवीजन के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टैंभूरने को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह साकेत कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास पर की गई।
ये खबर भी पढ़ें... 32 लाख रिश्वत और अब किडनी का संकट! आरोपी MD ने मांगी जमानत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टैंभूरने ने एक स्थानीय ठेकेदार से ठेका पास करवाने और काम दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने रिश्वत देने की बजाय एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने पहले मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने के बाद जाल बिछाया।
पूर्व नियोजित योजना के तहत ठेकेदार को कहा गया कि वह मांगी गई रकम लेकर अभियंता के सरकारी आवास (साकेत कॉलोनी) पहुंचे। जैसे ही ठेकेदार ने तयशुदा रकम अभियंता को सौंपी, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश दी और अजय कुमार टैंभूरने को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... BDA में रिश्वतखोरी: मॉडलर शहाबुद्दीन रिश्वत लेते पकड़ा गया, इस काम के लिए लेता था घूस
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने अभियंता के सरकारी आवास की गहन तलाशी ली। टीम को वहां से कुछ संदिग्ध दस्तावेज, नकदी और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनकी जांच फिलहाल जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रेस को विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों का मानना है कि यह केवल एक शुरुआत हो सकती है और आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल EOW ने राजस्व निरीक्षक को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
फिलहाल अजय कुमार टैंभूरने से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। एसीबी सूत्रों के अनुसार, उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों की भी जांच की जाएगी।
जगदलपुर में हुई यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश देती है। एसीबी की सक्रियता से स्पष्ट है कि अब सरकारी तंत्र में रिश्वतखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... रिश्वत की जांच दबाने स्टाफ ऑफिसर ने गायब करा दिया रिकॉर्ड
ACB की रेड | रिश्वत लेते पकड़ाया PWD इजीनियर | जगदलपुर में ACB का छापा | Ajay Kumar Tambhurne | Chhattisgarh ACB action
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... 32 लाख रिश्वत और अब किडनी का संकट! आरोपी MD ने मांगी जमानत
रिश्वत की मांग और ठेकेदार की शिकायत
कैसे हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार?
ये खबर भी पढ़ें... BDA में रिश्वतखोरी: मॉडलर शहाबुद्दीन रिश्वत लेते पकड़ा गया, इस काम के लिए लेता था घूस
घर में चल रही तलाशी और दस्तावेजों की जांच
लोक निर्माण विभाग में हड़कंप
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल EOW ने राजस्व निरीक्षक को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
अगली कार्यवाही
जगदलपुर में हुई यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश देती है। एसीबी की सक्रियता से स्पष्ट है कि अब सरकारी तंत्र में रिश्वतखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... रिश्वत की जांच दबाने स्टाफ ऑफिसर ने गायब करा दिया रिकॉर्ड
ACB की रेड | रिश्वत लेते पकड़ाया PWD इजीनियर | जगदलपुर में ACB का छापा | Ajay Kumar Tambhurne | Chhattisgarh ACB action
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari