IPS GP Singh पर राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग केस में दर्ज तीनों FIR रद्द

Marut raj | Published:
Share
All three FIRs registered against IPS GP Singh have been cancelled the sootr
All three FIRs registered against IPS GP Singh have been cancelled the sootr

IPS officer GP Singh : 1 जुलाई 2021 को ACB-EOW ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में जेपी सिंह से जुड़े स्थानों पर एक साथ छापा मारा था। जुलाई 2023 में राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी।

IPS officer GP Singh : राजद्रोह, ब्लैकमेलिंग और आय से अधिक संपत्ति केस में फंसे आईपीएस जीपी सिंह को बड़ी राहत मिली है। यह राहत उन्हें बिलासपुर हाईकोर्ट ने दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों FIR को निरस्त कर दिया है।

भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव पर हवाला, लॉड्रिंग का केस दर्ज

परेशान करने झूठे केस में फंसाया गया

कोर्ट ने कहा है कि परेशान करने के लिए जेपी सिंह को झूठे केस में फंसाया गया है। उपरोक्त तीनों केस में उनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के 1994 बैच के IPS अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ 2021 में ACB ने सरकारी आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। ACB का कहना था कि छापेमारी में उनके यहां से 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति और कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए थे। इसके बाद जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ।

रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के मर्डर में पाकिस्तान , भोपाल का कनेक्शन

बहाल किए जाने के CAT ने दिए थे आदेश ज्ञात हो कि 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर अधिकारी IPS जीपी सिंह को CAT यानी केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण से बड़ी राहत मिल चुकी थी। CAT ने चार सप्ताह में जीपी सिंह से जुड़े सभी मामलों को निराकृत कर बहाल किए जाने का आदेश दिया था।

साल 2021 में सस्पेंड कर दिया गया था

जुलाई 2021 में जीपी सिंह को निलंबित किया गया। इसके कुछ दिनों बाद राजद्रोह का केस दर्ज हुआ। इसके अलावा उन पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप था।

ज्ञात हो कि 1 जुलाई 2021 की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में जेपी सिंह से जुड़े स्थानों पर एक साथ छापा मारा था।

महिला ASI बोली, मैं 10, 20, 50 वाली नहीं ...इतनी रकम मांगी, लाइन अटैच

उन पर रायपुर में एक युवक से मारपीट, भिलाई में सरेंडर करने वाले नक्सल कमांडर से रुपयों के लेन-देन का भी आरोप है। राजधानी रायपुर में एक केस में आरोपी की मदद का आरोप भी उन पर लगा था। इन तमाम मामलों के बीच 5 जुलाई को राज्य सरकार ने ADG जीपी सिंह को सस्पेंड कर दिया था।

AIIMS में MBBS जूनियर्स के साथ रैगिंग... रातभर करवाया ऐसा काम

FAQ

  1. आईपीएस आफसर जीपी सिंह का क्या केस था ?
    छत्तीसगढ़ के 1994 बैच के IPS अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ 2021 में ACB ने सरकारी आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। राजद्रोह, ब्लैकमेलिंग और उस समय राज्य की भूपेश बघेल की सरकार को गिराने का उन पर आरोप लगाया गया था। जुलाई 2023 में राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • आईपीएस जीपी सिंह
  • बिलासपुर हाईकोर्ट
  • cg news in hindi
  • ips gp singh
  • ips gp singh case
  • ACB-EOW
  • ACB Raid In CG
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड

By Arun Tiwari

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना

By Amresh Kushwaha

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

By VINAY VERMA

NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान