छत्तीसगढ़ में 223 करोड़ का टैक्स घोटाला: GST विभाग ने पेश किया 2137 पेज का चालान
Harrison Masih | Aug 09, 2025, 12:14 IST
aman-agrawal-CG-gst-scam-case the sootr
छत्तीसगढ़ GST विभाग ने 223 करोड़ रूपए के टैक्स घोटाले का खुलासा किया है। मास्टरमाइंड अमन अग्रवाल के खिलाफ तेज कार्रवाई करते हुए 2137 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया गया है।
CG GST Scam: छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य GST विभाग ने 223 करोड़ रूपए के बड़े टैक्स घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड अमन अग्रवाल के खिलाफ मात्र 60 दिनों के भीतर 2137 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया गया है। यह छत्तीसगढ़ में GST विभाग की अब तक की सबसे तेज और प्रभावशाली कार्रवाई मानी जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... 25 से ज्यादा ठिकानों पर GST की रेड,10 करोड़ की लगाई पेनाल्टी,व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें
राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र मीणा ने इस घोटाले की तहकीकात और कार्रवाई की। विभाग ने इस जांच में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का सहारा लिया, जिनमें GAIN सॉफ्टवेयर, PRIME पोर्टल, ई-वे बिल पोर्टल और IP एड्रेस एनालिसिस शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि अमन अग्रवाल ने 10 से अधिक गरीब मजदूरों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनियां बनाई। इन कंपनियों के जरिए 223 करोड़ रूपए के फर्जी बिल बनाए गए, जिससे लगभग 53 करोड़ रूपए की टैक्स चोरी हुई। Jio और Airtel से प्राप्त मोबाइल डेटा ने पुष्टि की कि फर्जी फर्मों का संचालन अमन अपने निवास स्थान से कर रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... GST Scam: छापेमारी में बड़ा खुलासा, 48 करोड़ की सप्लाई में एक करोड़ की GST चोरी
राज्य GST विभाग ने अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस कार्रवाई से राज्य में टैक्स चोरी और वित्तीय अपराधों पर कड़ा प्रहार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh GST Scam : नेटहाउस स्कीम में 95 करोड़ की GST चोरी, अफसरों- सप्लायर की ट्यूनिंग से हुआ खेल
GST विभाग का चालान | 223 करोड़ टैक्स घोटाला
छत्तीसगढ़ जीएसटी घोटाला छत्तीसगढ़ GST विभाग
ये खबर भी पढ़ें... GST रेड में बड़ा फर्जीवाड़ा... डीजल बताकर बेच रहा था बेस ऑयल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि यह छत्तीसगढ़ में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है। वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी ताकि राज्य में टैक्स चोरी को जड़ से खत्म किया जा सके।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... 25 से ज्यादा ठिकानों पर GST की रेड,10 करोड़ की लगाई पेनाल्टी,व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें
राज्य कर आयुक्त ने की तहकीकात
कैसे हुआ घोटाला?
ये खबर भी पढ़ें... GST Scam: छापेमारी में बड़ा खुलासा, 48 करोड़ की सप्लाई में एक करोड़ की GST चोरी
वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा
ट्रांजेक्शन विश्लेषण से पता चला कि चोरी की गई रकम को State Bank of Mauritius, Ratnakar Bank और Catholic Syrian Bank के खातों में ट्रांसफर किया गया। ये खाते महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे विभिन्न राज्यों में थे। वहां से रकम को नकद निकाल कर सिस्टम से बाहर किया गया।
आगे की कार्रवाई जारी
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh GST Scam : नेटहाउस स्कीम में 95 करोड़ की GST चोरी, अफसरों- सप्लायर की ट्यूनिंग से हुआ खेल
GST विभाग का चालान | 223 करोड़ टैक्स घोटाला
छत्तीसगढ़ में 223 करोड़ के टैक्स घोटाले का भंडाफोड़
|
ये खबर भी पढ़ें... GST रेड में बड़ा फर्जीवाड़ा... डीजल बताकर बेच रहा था बेस ऑयल
मुख्यमंत्री और मंत्री ने दी समीक्षा
FAQ
- अमन अग्रवाल कौन है और उस पर क्या आरोप हैं?
अमन अग्रवाल मुख्य आरोपी है जिसने गरीब मजदूरों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनियां बनाईं। उन कंपनियों के जरिए 223 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए गए और 53 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई। - छत्तीसगढ़ में GST टैक्स चोरी का कुल आंकड़ा कितना है?
छत्तीसगढ़ में इस मामले में कुल 223 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाए गए, जिससे लगभग 53 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हुई है। - छत्तीसगढ़ में GST टैक्स घोटाले की जांच कैसे हुई?
छत्तीसगढ़ GST विभाग ने अत्याधुनिक डिजिटल टूल्स जैसे GAIN सॉफ्टवेयर, PRIME पोर्टल, ई-वे बिल पोर्टल और IP एड्रेस एनालिसिस का उपयोग कर इस घोटाले की गहन जांच की। मोबाइल डेटा और ट्रांजेक्शन विश्लेषण से फर्जी कंपनियों का पता लगाया गया।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari