साय कैबिनेट की बैठक आज, 4 साल 10 महीने बाद सीएस अमिताभ जैन की होगी विदाई

VINAY VERMA | Published:
Share
amitabh-jain-farewell-vikasheel-new-chief-secretary-cg-cabinet the sootr
amitabh-jain-farewell-vikasheel-new-chief-secretary-cg-cabinet the sootr

4 साल 10 महीनेे बाद फाइनली अमिताभ जैन की सीएस पद से विदाई हो जाएगी। आज शाम वे अपना कार्यभार विकासशील को सौंप देंगे। कैबिनेट की बैठक के दौरान होने वाले इस प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट के सभी मंत्री इसके साक्षी बनेंगे।

CG Cabinet Meeting: 4 साल 10 महीनेे बाद फाइनली अमिताभ जैन की सीएस पद से विदाई हो जाएगी। आज शाम वे अपना कार्यभार विकासशील को सौंप देंगे। साय कैबिनेट की बैठक के दौरान होने वाले इस प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट के सभी मंत्री इसके साक्षी बनेंगे। जिसके बाद सीएस विकासशील की सभी मंत्रियों के साथ मुलाकात भी होगी। बताया जा रहा है आज के कैबिनेट की बैठक का मुख्य उद्देश्य भी यही है।

ये खबर भी पढ़ें... साय कैबिनेट में 14 मंत्री... कांग्रेस ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, जानें क्या बोले चीफ जस्टिस

सबसे लंबे सीएस रहने का रिकार्ड

आज विदाई पाने वाले वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन के नाम छग के सबसे लंबे मुख्य सचिव होने का रिकार्ड है। अमिताभ जैन के 4 साल 10 महीने छग के सीएस रहे। दूसरे नंबर पर विवेक ढांड तीन साल 11 मुख्य सचिव रहे। इसके बाद तीसरे नंबर पर विकासशील हो सकते हैं। 60 साल की उम्र तक विकासशील तीन साल 9 महीने सीएस रहेंगे।

कल अधिकारियों के साथ बैठक

कैबिनेट की बैठक में IAS विकास शील को आज कार्यभार सौंपा जाएगा। इस दौरान वे नए मुख्य सचिव के रुप में पदभार भी ग्रहण करेंगे। परंपरा के अनुसार अगले दिन यानी कल वे प्रशासनिक बैठक लेंगे। जिसमें अधिकारियों के साथ 1 टू 1 करेंगे और जिम्मेदारियों को जानेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... विकासशील ही होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, इस महीने रिटायर हो रहे अमिताभ जैन

कैबिनेट की बैठक में फैसले भी

बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं। जिसमें सबसे अधिक नजर कर्मचारियों की होगी। उन्हें उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले उनके लंबित महंगाई भत्ते की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि संबंधित भी घोषणाएं हो सकती हैं।

विकासशील का लंबा प्रशासनिक अनुभव..

विकासशील ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न पदों पर काम किया है, जिसमें कोरिया, बिलासपुर और रायपुर के कलेक्टर के रूप में उनकी भूमिका शामिल है। 1994 बैच के अफसर विकास शील, 1989 बैच के अफसर अमिताभ जैन के रिटायरमेंट ( 30 सितंबर) के बाद अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... IAS विकासशील होंगे छग के अगले मुख्य सचिव, सरकार ने जारी किया आदेश

नीति निर्माण में भी भूमिका निभाई..

विकासशील ने स्कूल शिक्षा, खाद्य, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है। और उस दौरान की कई ऐसी योजनाएं लागू की, जिनसे इन विभागों को आज तक लाभ मिल रहा।

वैश्विक अनुभव का लाभ मिलेगा

जनवरी 2024 में, विकासशील एडीबी में कार्यकारी निदेशक के रूप में मनीला चले गए थे, जहां उन्होंने तीन साल के कार्यकाल के लिए काम करना था। प्रतिनियुक्ति पर केंद्र के कुछ विभागो में काम किया। जिसका अनुभव छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला मामले में अमिताभ जैन से पूछताछ नहीं, शराब कंपनी के चेयरमैन हैं मुख्यसचिव

शक्तिशाली प्रशासनिक जोड़ी वाली पहचान

विकास शील की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ सरकार की रजत जयंती वर्ष में एक मजबूत प्रशासनिक आधार प्रदान करने की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति के साथ ही, उनके पत्नी आईएएस निधि छिब्बर को नीति आयोग में पदस्थापित किया गया है। यह दंपत्ति प्रशासनिक हलकों में एक 'शक्तिशाली प्रशासनिक जोड़ी' के रूप में जाना जाता है।

Tags:
  • मुख्य सचिव अमिताभ जैन
  • CG Cabinet Meeting
  • साय कैबिनेट
  • साय कैबिनेट की बैठक
  • IAS विकास शील
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर