अपेक्स बैंक में 10 करोड़ के गबन का खुलासा, ब्रांच मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
Krishna Kumar Sikander | May 23, 2025, 17:16 IST
Apex Bank embezzlement of Rs 10 crores exposed, three including branch manager arrested the sootr
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के अपेक्स बैंक बरमकेला शाखा में 10 करोड़ के गबन के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रांच मैनेजर डीआर बाघमारे, लिपिक आशीष पटेल और गार्ड खीरदास महंत को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के अपेक्स बैंक बरमकेला शाखा में 10 करोड़ के गबन के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रांच मैनेजर डीआर बाघमारे, लिपिक आशीष पटेल और गार्ड खीरदास महंत को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में चार अन्य आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... देश में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी
4 मई 2025 को दर्ज FIR के अनुसार, अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में किसानों के नाम पर 17 समितियों के KCC खातों से 9,91,20,877 रुपये का गबन किया गया। पहली अप्रैल 2024 से 6 नवंबर 2024 के बीच लोधिया, लुकापारा, साल्हे ओना, सरिया, बरमकेला, बोंदा, दुलोपाली, लेंधा, तौसीर, देवगांव, गोबरसिंघा, कुम्हारी, पंचधार, कालाखूंटा और करनपाली समितियों के खातों से गलत तरीके से राशि निकाली गई। बिना वाउचर के रकम ट्रांसफर कर नकद आहरण किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... DRG के खौफ से नक्सलियों की नींद हराम, बसव राजू की डायरी खोलती है राज
जांच के दौरान बरमकेला पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी डीआर बाघमारे रायपुर में छिपा है। पुलिस ने रायपुर पहुंचकर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। आशीष पटेल और खीरदास महंत को बरमकेला से हिरासत में लिया गया। बरमकेला टीआई एके बेक ने बताया कि आठ में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और बाकी की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... बैडमिंटन कोर्ट में ही खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़ा और सांसें थम गईं
बैंक कर्मचारियों ने एक-दूसरे की आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी ट्रांजेक्शन किए। समिति प्रबंधकों ने खातों से राशि निकाले जाने पर आपत्ति जताई और स्टेटमेंट मांगा, लेकिन बैंक अधिकारियों ने स्टेटमेंट उपलब्ध नहीं कराया। मुख्यालय द्वारा ऑनलाइन रिपोर्ट की जांच के बाद घोटाले का खुलासा हुआ। इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें... आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में घोटाला, 13 नियुक्तियों में गड़बड़ी, चयन समिति को नोटिस
गबन के आरोप में ब्रांच मैनेजर डीआर बाघमारे, लेखाधिकारी मीनाक्षी मांझी, लिपिक आशीष पटेल, आउटसोर्सिंग कर्मचारी रमाकांत श्रीवास, लिकेश बैरागी, अरुण चंद्राकर, खीरदास महंत और बालकृष्ण कर्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही चार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया जा चुका है। इस घोटाले ने अपेक्स बैंक की अन्य शाखाओं में भी हड़कंप मचा दिया है। पुलिस और बैंक प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटे हैं।
Apex Bank | embezzlement | crores | exposed | branch | manager arrested | Sarangarh Bilaigarh News
ये खबर भी पढ़ें... देश में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी
17 समितियों के खातों में गड़बड़ी
ये खबर भी पढ़ें... DRG के खौफ से नक्सलियों की नींद हराम, बसव राजू की डायरी खोलती है राज
रायपुर से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
ये खबर भी पढ़ें... बैडमिंटन कोर्ट में ही खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़ा और सांसें थम गईं
ऐसे हुआ घोटाला
ये खबर भी पढ़ें... आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में घोटाला, 13 नियुक्तियों में गड़बड़ी, चयन समिति को नोटिस
आरोपियों पर कार्रवाई
Apex Bank | embezzlement | crores | exposed | branch | manager arrested | Sarangarh Bilaigarh News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari