मित्तल-जिंदल स्टील के अफसर दबे पांव आए नगरनार प्लांट, बेचने की तैयारी

Marut raj | Nov 30, 2024, 18:10 IST
Share
Arcelor Mittal Jindal Steel and Power Nagarnar Plant Jagdalpur Disinvestment the sootr
Arcelor Mittal Jindal Steel and Power Nagarnar Plant Jagdalpur Disinvestment the sootr

Nagarnar Plant Jagdalpur Disinvestment : नरेंद्र मोदी सरकार ने जगदलपुर स्थित नगरनार प्लांट को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही ली है। ताजा घटनाक्रम में आर्सेलर मित्तल और जिंदल स्टील एंड पावर के अफसरों ने दबे पांव नगरनार प्लांट का जायजा लिया।

Nagarnar Plant Jagdalpur Disinvestment : नरेंद्र मोदी सरकार ने जगदलपुर स्थित नगरनार प्लांट को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही ली है। ताजा घटनाक्रम में दिग्गज कंपनी आर्सेलर मित्तल और जिंदल स्टील एंड पावर के अफसरों ने दबे पांव नगरनार प्लांट का जायजा लिया। हालांकि, प्लांट के कर्मचारियों को जैसे ही इस मामले की जानकारी लगी, वे एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

मासूम नहीं लुटेरी हैं हसीना, 15 सेकंड में मोबाइल लेकर छूमंतर, देखें...

एसबीआई अफसरों के साथ पहुंची टीम

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह छह बजे पांच गाड़ियों में सवार होकर जिंदल स्टील और आर्सेलर मित्तल के 13 अफसर नगरनार प्लांट पहुंचे। इन अफसरों की टीम में एसबीआई के कुछ अधिकारी भी शामिल थे। इन सभी लोगों ने पूरे प्लांट का बारीकी से मुआयना किया। इसकी जानकारी प्लांट में मौजूद कर्मचारी और मजदूरों को लगती, उससे पहले ही टीम प्लांट के कान्फ्रेंस हॉल में चली गई।

इसके बाद सुबह 9 बजे टीम और प्लांट प्रबंधन के बीच एक गोपनीय मीटिंग हुई। इस मीटिंग की जानकारी मिलते ही इस्पात मजदूर संगठन और स्टील श्रमिक यूनियन के सैंकड़ों मजदूर वहां एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। मजदूरों के जमावड़े की वजह से टीम घंटों काॅन्फ्रेंस हॉल में बंद रही। इसके बाद मजदूर नेताओं और टीम के बीच बात हुई। इसमें टीम में शामिल अफसरों ने बताया कि प्लांट के विनिवेश की कोई बात नहीं चल रही है।

राज्य सरकार को HC की फटकार, शिक्षक भर्ती निरस्त करने दिया अल्टीमेटम

PM मोदी ने दी फ्लाइट की ये सुविधा, लोग बोले - ये क्या मजाक है...

टीम में SBI अफसरों के शामिल होने से बढ़ा शक

मजदूर संगठनों ने एसबीआई अधिकारियों के टीम में शामिल होने को लेकर सवाल उठाए हैं। श्रमिक यूनियन ने कहा कि यदि कंपनियों का दौरा एचआर क्वाइल के लिए है, तो वे अपने साथ एसबीआई के अफसरों को लेकर क्यों आए। एसआर क्वाइल का सौदा तो कंपनी के अफसर खुद ही कर सकते थे। टीम में एसबीआई के शामिल होने की वजह से इसलिए शंका पैदा हो रही, ताकि बैंक विनिवेशीकरण में फाइनेंस का पक्ष देख सके।

FAQ

  1. नगरनार प्लांट कहां पर है ?
    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से 16 किलोमीटर दूर नगरनार में हाई-स्मेल्ट तकनीक पर आधारित 3 एमटीपीए क्षमता का ग्रीनफील्ड एकीकृत इस्पात संयंत्र है। इसे एनएमडीसी ने स्थापित किया है। एनएमडीसी ने 2009-10 में अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के इरादे से नगरनार इस्पात संयंत्र लगाया है।
  2. नगरनार प्लांट को लेकर क्या विवाद है ?
    नगरनार प्लांट का केंद्र सरकार निजीकरण करना चाहती है। प्लांट से संबद्ध मजदूर संगठन केंद्र सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • जगदलपुर न्यूज
  • cg news in hindi
  • एसबीआई
  • SBI
  • जिंदल स्टील के प्रमुख नवीन जिंदल
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • जिंदल स्टील एंड पावर प्लांट छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं