विधवा से रिश्वत लेने वाली महिला बैंक मैनेजर सस्पेंड, वायरल हुआ था वीडियो
Harrison Masih | Jun 15, 2026, 13:27 IST
बलौदाबाजार बैंक मैनेजर सस्पेंड 2026
बलौदाबाजार के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की प्रभारी शाखा प्रबंधक को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विधवा महिला से 10 हजार रुपए मांगने की शिकायत मिली थी। वायरल वीडियो के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए।
समझें क्या है पूरा मामला
मृत पति के खाते से रकम निकालने पहुंची थी महिला
महिला का आरोप है कि पति के निधन के बाद खाते में जमा राशि निकालने के लिए जब वह बैंक पहुंची तो शाखा प्रबंधक अनीता पांडेय ने प्रक्रिया पूरी कराने के बदले रिश्वत की मांग की। शिकायत के अनुसार पहले 10 हजार रुपए मांगे गए, बाद में राशि घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई।
महिला ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की थी। शिकायत के साथ उसने पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो भी प्रशासन को सौंपा था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच
जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शाखा प्रबंधक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर बैंक प्रबंधन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की।
तत्काल प्रभाव से निलंबित
सहकारी बैंक मैनेजर निलंबित
निलंबन आदेश के अनुसार उन्हें निपनिया शाखा का प्रभार संबंधित अधिकारी को सौंपकर नोडल कार्यालय महासमुंद में संबद्ध किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
निलंबन अवधि में मिलेगा निर्वाह भत्ता
साथ ही इस अवधि में वे किसी प्रकार के अवकाश की पात्र नहीं होंगी और सक्षम अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।
FAQ
बलौदाबाजार बैंक रिश्वत मामला क्या है?
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के निपनिया गांव में एक बैंक मैनेजर पर आरोप है कि उसने मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए एक विधवा से रिश्वत की मांग की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।- Q. बैंक में रिश्वत लेने पर क्या कार्रवाई हो सकती है?
अगर किसी बैंक कर्मचारी या अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप साबित हो जाता है, तो उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें गिरफ्तारी, नौकरी से निलंबन या बर्खास्तगी, और जेल की सजा के साथ आर्थिक जुर्माना भी शामिल हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
लोकायुक्त रिश्वत कांड के बाद भोपाल-रीवा-सागर के SP बदले, पहले दो DSP नप चुके
नकली बीज में बड़ी रिश्वतखोरी, डायरेक्टर समेत 6 आरोपी का मिला 5 दिन का रिमांड
CBI ने रेलवे सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA