नकली बीज में बड़ी रिश्वतखोरी, डायरेक्टर समेत 6 आरोपी का मिला 5 दिन का रिमांड

Ashish Bhardwaj | Jun 08, 2026, 16:31 IST
Share
नकली बीज पर रिश्वतखोरी
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में नकली बीज को लेकर रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार डायरेक्टर जुगल किशोर समेत 6 आरोपियों का एसीबी को रिमांड मिल गया है। ​डायरेक्टर और उसके भांजे से अब तक 2.44 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • नकली बीज मामले में जुगल किशोर विश्नोई समेत 6 आरोपियों को ACB स्पेशल कोर्ट में किया पेश किया।
  • कोर्ट ने आरोपियों को सोमवार 8 जून को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया।
  • गोदाम सीज होने पर रिश्वत का नेटवर्क हुआ था सक्रिय, मामले में 2.44 करोड़ रुपए हुए है बरामद।
  • जुगल किशोर के भांजे को 7 जून को चलती बस में 85 लाख रुपए के साथ किया गिरफ्तार।
Jaipur: राजस्थान में नकली बीज मामले को रफा-दफा करने के लिए हुए रिश्वतखोरी के खेल में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को सोमवार को एसीबी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर एसीबी को सौंप दिया।

एसीबी ने शनिवार 6 जून को राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई समेत छह जनों को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने जुगल किशोर के घर से 1.59 करोड़ रुपए बरामद किए, जबकि बस में सफर कर रहे उनके भांजे स्वतंत्र से 85 लाख रुपए जब्त किए।

किसानों के बीज में हुई थी मिलावट

राज्य सरकार नकली बीज के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी के तहत 27 मई को जोधपुर में एक गोदाम की जांच हुई। यह गोदाम किरण कपाड़िया का था। वहां गुजरात की गजराज ब्रांड के मूंगफली बीज मिले थे।

कृषि विभाग ने सैंपल लेकर कंपनी का बीज बेचने पर रोक लगा दी थी। कंपनी पूरा गोदाम सीज कर दिया गया। इस गोदाम में 15 करोड़ रुपए से अधिक के बीज रखे थे।

रिश्वत का खेल यहीं से शुरू हुआ

गोदाम सीज होते ही रिश्वत का नेटवर्क सक्रिय हो गया। बीज वापस गुजरात भेजने और सैंपल पास कराने के लिए पैसों का लेनदेन शुरू हुआ। एसीबी (Anti-Corruption Bureau) को जानकारी मिली कि बीज निगम के नामित निदेशक के पास 2 करोड़ रुपए पहले ही पहुंच चुके हैं।

ACB के DIG (Deputy Inspector General) रामेश्वर सिंह ने तुरंत 8 विशेष टीमें बनाईं। ये टीमें जयपुर, बीकानेर और जोधपुर में काम कर रही थीं। 5 से अधिक मोबाइल फोन सर्विलांस पर लिए गए। एसीबी ने निदेशक के घर से 1.59 लाख रुपए बरामद कर लिए।

चलती बस में पकड़ा गया भांजा

7 जून को एक बड़ी कार्रवाई हुई। जुगल किशोर का भांजा स्वतंत्र ज्याणी 85 लाख रुपए नकद लेकर बस से श्रीगंगानगर जा रहा था। यह रकम निदेशक के ठिकाने तक पहुंचाई जानी थी।

ACB टीम ने लूणकरणसर के पास चलती बस में छापा मारा। स्वतंत्र ज्याणी को नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पूरे नेटवर्क की जानकारी दी।

एक के बाद एक गिरफ्तारियां

भांजे की निशानदेही पर ACB ने जयपुर में भी कार्रवाई की। बीटू बाईपास स्थित अरावली अपार्टमेंट से जुगल किशोर बिश्नोई को पकड़ा गया। गोपालपुरा के सफारी होटल से किरण कपाड़िया और दलाल सुनील सेठिया को एक साथ गिरफ्तार किया गया।

सहयोगी गणपत बिश्नोई को जयपुर से और सतपाल सिंह को फलौदी से दबोचा गया। बीकानेर में जयपुर रोड स्थित जुगल किशोर के घर पर छापा पड़ा। वहां से 1 करोड़ 59 लाख रुपए नकद मिले।

2.44 करोड़ जब्त, जांच जारी

अब तक कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपए नकद बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के गहने, संपत्ति के दस्तावेज और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। ACB आय से अधिक संपत्ति और बेनामी निवेश की भी जांच कर रही है।

बीकानेर ACB स्पेशल कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

किसानों को हो सकता था बड़ा नुकसान

अगर यह नकली बीज बाजार में बिक जाते तो किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो सकती थी। मूंगफली की बुवाई का यह सीजन बेहद अहम होता है। एक घटिया बीज पूरे खेत की मेहनत और पैसा दोनों डुबो देता है।

राजस्थान सरकार का यह अभियान इसीलिए चलाया गया था। गोदामों की जांच से यह बड़ा घोटाला सामने आया। किसानों की सुरक्षा में सरकार की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

FAQ

  1. नकली मूंगफली बीज घोटाला क्या है?
    राजस्थान में गुजरात की एक कंपनी के घटिया मूंगफली बीज बाजार में बेचे जाने का मामला है। जोधपुर में 15 करोड़ के बीज जब्त हुए। बीज निगम अधिकारियों पर इन्हें पास कराने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है।
  2. ACB ने नकली मूंगफली बीज मामले में किसे गिरफ्तार किया?
    ACB ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें गोदाम मालिक, दलाल और सहयोगी शामिल हैं। सभी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।
  3. नकली मूंगफली बीज मामले में अब तक कितना पैसा बरामद हुआ?
    ACB ने अब तक 2 करोड़ 44 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के गहने और संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त हुए हैं। आय से अधिक संपत्ति की जांच अलग से चल रही है।

ये खबर भी पढे़:-

बच्चियों की तस्करी में लेडी डॉन गिरफ्तार, 3 करोड़ का बंगला और लग्जरी कारें जब्त

धौलपुर में नन्हे घड़ियालों और बाटागुर कछुओं का जन्म, गुलजार हुई चंबल

वन मंत्री के घर में 17 करोड़ का पौधरोपण घोटाला, जानिए कैसे दबाने में जुटा विभाग

बस की तलाशी में निकला करोड़ों का सोना-चांदी, तीन गिरफ्तार

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • acb
  • बीकानेर
  • रिश्वतखोरी
  • नकली बीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच