नई रेलवे लाइन के जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, कलेक्टर का आदेश

Kanak Durga Jha | May 14, 2025, 08:40 IST
Share
Ban on sale purchase land new railway line Collectors order
Ban on sale purchase land new railway line Collectors order

खरसिया-नवा रायपुर और परिमलकसा रेलवे लाइन किस गांव से गुजरेगी, कलेक्टर को इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन रेलवे के अनुमोदन पर 35 गांवों पर रोक लगा दी।

खरसिया-नवा रायपुर और परिमलकसा रेलवे लाइन किस गांव से गुजरेगी, कलेक्टर को इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन रेलवे के अनुमोदन पर 35 गांवों पर रोक लगा दी। परेशान होकर किसान खरीदी-बिक्री, नामांतरण और बटांकन पर रोक हटाने के लिए कलेक्टोरेट पहुंच रहे हैं। अब कलेक्टर पत्र लिखकर रेलवे से पूछ रहे हैं कि लाइन कहां से गुजरेगी, उसका क्षेत्र क्या होगा, कितने खसरे प्रभावित होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...पश्चिमी विक्षोभ का असर... गरज-चमक के साथ होगी भयंकर बारिश

खसरे बैन होने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। वे जमीन की खरीदी-बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने खरसिया से सालिकराम रायपुर-परमालकसा तक 278 किलोमीटर नई डबल रेल बिछाने की मंजूरी दी है। रेलवे ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। लेकिन रेलवे ने जिला प्रशासन को यह जानकारी नही दी कि पटरी कहां से गुजरेगी और कितने खसरे प्रभावित होंगे।

जिला प्रशासन ने रेलवे को पत्र लिखकर इसके लिए मार्गदर्शन मांगा है। रेलवे से जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन बैन हटाकर सिर्फ उन इलाकों में खरीदी-बिक्री पर रोक लाएगा जहां से रेलवे लाइन गुजरेगी।

एसडीएम कार्यालय में रोज आ रहे फरियादी

सालिकराम डाहर अभनपुर निवासी हैं। रेलवे लाइन के चलते इनकी जमीन की खरीदी-बिक्री वैन है। पारिवारिक परेशानी के चलते वे अपनी जमीन बेचना चाहते हैं, लेकिन नही बेंच पा रहे हैं। उन्होंने अभनपुर एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया है। एडीएम कार्यालय में रोजाना तीन से चार लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ मेडिकल घोटाला में छोटी मछलियां फंसी, मगरमच्छ अब तक बाहर

जानिए, कौन-कौन से गांव में लगी है जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक

मंदिरहसौद में आलेसुर, पचरी, छड़िया, नाहरडीह, पथराकुण्डी, खरोरा, मांठ, बेलदारसिवनी, बुड़ेनी, खौली, टिकारी, डिघारी, नारा, रीवा, परसदा उमरिया, गुजरा, धमनी, गनौद। गोबरा नवापारा में खरखराडीह, नवागांव, तर्रा, थनौद, जामगांव, अभनपुर में गिरोला, बेलभाठा, उरला, अभनपुर, सारखी, कोलर, खोरपा, पलौद, ढोंढरा, खट्टी, परसदा आदि।

ये खबर भी पढ़िए...आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को मिले इंस्पायर अवार्ड के 10 हजार रुपए, प्रिंसिपल ने छीन लिया

FAQ

  1. रायपुर जिले के किन गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाई गई है?
    रायपुर जिले में खरोरा, मंदिर हसौद और गोबरा नवापारा अभनपुर तहसीलों के कई गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री, खाता विभाजन, बटांकन और प्रयोजन परिवर्तन पर रोक लगाई गई है। इनमें प्रमुख गांव हैं: आलेसुर, पचरी, छड़िया, नाहरडीह, पथराकुण्डी, मांठ, बेलदारसिवनी, बुड़ेनी, खौली, टिकारी, डिघारी, नारा, रीवा, परसदा उमरिया, गुजरा, धमनी, गनौद, खरखराडीह, नवागांव, तर्रा, थनौद, जामगांव, गिरोला, बेलभाठा, उरला, अभनपुर, सारखी, कोलर, खोरपा, पलौद, ढोंढरा, खट्टी और परसदा ।
  2. जमीन की खरीदी-बिक्री पर यह प्रतिबंध क्यों लगाया गया है?
    यह प्रतिबंध खरसिया-नवा रायपुर-परमलकसा नई रेलवे लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लगाया गया है। रेलवे प्रशासन ने आशंका जताई थी कि प्रस्तावित रेलवे लाइन की जानकारी के बावजूद कुछ लोग और दलाल बिना वैध अनुमति के जमीन के लेन-देन में लिप्त हो सकते हैं, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो सकती है ।
  3. क्या यह प्रतिबंध स्थायी है?
    नहीं, यह प्रतिबंध अस्थायी है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे से प्रभावित क्षेत्रों की सटीक जानकारी प्राप्त होने के बाद, केवल उन क्षेत्रों में ही प्रतिबंध लागू रहेगा जहाँ से रेलवे लाइन गुजरेगी। अन्य क्षेत्रों में प्रतिबंध हटाया जा सकता है ।
ये खबर भी पढ़िए...अमूल दूध का डिब्बा बना हथियार... इससे बम बना रहे नक्सली

Chhattisgarh Railway | Chhattisgarh Railway News | chhattisgarh railway update | CG Railway | cg railways | cg railway update | छत्तीसगढ़ नया रेलवे ट्रैक | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Railway News
  • CG Railway
  • छत्तीसगढ़ नया रेलवे ट्रैक
  • cg railways
  • Chhattisgarh Railway
  • chhattisgarh railway update
  • cg railway update
  • नई रेलवे लाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं