छत्तीसगढ़ में पकड़े गए दो और बांग्लादेशी पति पत्नी, बना लिए थे आधार-पैन
Kanak Durga Jha | May 17, 2025, 13:43 IST
Bangladeshi couple arrested Bhilai had made Aadhaar-PAN
Bangladeshi couple arrested in Bhilai : छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठ को लेकर दुर्ग पुलिस की एसटीएफ टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठ को लेकर दुर्ग पुलिस की एसटीएफ टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुपेला की कांट्रेक्टर कॉलोनी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे एक बांग्लादेशी महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास न तो वैध वीजा था और न ही कानूनी अनुमति से भारत में रहने की मंजूरी।
ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा
गिरफ्तार महिला ने अपना नाम "ज्योति" बताया, लेकिन जांच में सामने आया कि उसका असली नाम शाहीदा खातून (35) है। उसने पहचान छिपाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और यहां तक कि पासपोर्ट भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए बनवा लिए थे। वह भिलाई में किराये के मकान में रह रही थी और लगातार बांग्लादेश में अपने परिवार से इंटरनेट कॉल्स और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में थी।
ये खबर भी पढ़िए...CG SET 2024 : 10 महीने बाद भी जारी नहीं हुआ रिजल्ट, स्टूडेंट्स हतास
पुलिस पूछताछ में शाहीदा के पति रासेल शेख ने बताया कि वे 2017 में भारत आए थे। दोनों के पास उस समय पासपोर्ट और वीजा था, लेकिन शाहीदा का वीजा 2018 और रासेल का वीजा 2020 में समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद दोनों भारत में ही रह गए और फर्जी दस्तावेज बनाकर छिपे रहे।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में अब नहीं रह सकेंगे घुसपैठिए... हर जिले में बनेगा घुसपैठियों का होल्डिंग सेंटर
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शाहीदा खातून इससे पहले भी 2009 में अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत आई थी। वह बोंगा बॉर्डर पार करके पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दाखिल हुई थी। बाद में वह मुंबई चली गई, जहां उसकी मुलाकात रासेल से हुई। दोनों ने पश्चिम बंगाल लौटकर शादी की और कुछ समय बाद बांग्लादेश चले गए थे। शादी के बाद दोनों 2017 में वीजा-पासपोर्ट के माध्यम से भारत लौटे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं गए। उन्होंने भारत में स्थायी रूप से बसने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया।
ये खबर भी पढ़िए...ACB - EOW ने 15 जगहों पर मारा छापा...कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर पहुंचे अधिकारी
बांग्लादेशी और रोहिंग्या | बांग्लादेशी मुसलमान | illegal bangladeshi | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा
पहचान छिपाकर रह रही थी महिला, बना लिए थे आधार और पैन कार्ड
ये खबर भी पढ़िए...CG SET 2024 : 10 महीने बाद भी जारी नहीं हुआ रिजल्ट, स्टूडेंट्स हतास
पति भी बांग्लादेशी, दोनों का वीजा वर्षों पहले हो चुका था समाप्त
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में अब नहीं रह सकेंगे घुसपैठिए... हर जिले में बनेगा घुसपैठियों का होल्डिंग सेंटर
पहले भी की थी घुसपैठ, 2009 में अवैध रूप से पार की थी अंतरराष्ट्रीय सीमा
ये खबर भी पढ़िए...ACB - EOW ने 15 जगहों पर मारा छापा...कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर पहुंचे अधिकारी
बांग्लादेशी और रोहिंग्या | बांग्लादेशी मुसलमान | illegal bangladeshi | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari