बस्तर में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सख्त एक्शन, 10 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

Harrison Masih | Published:
Share
Bastar Jal Jeevan Mission negligence action Bastar 10 contractors blacklisted
Bastar Jal Jeevan Mission negligence action Bastar 10 contractors blacklisted

बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति के चलते जिला प्रशासन ने 10 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन ठेकेदारों को 16 गांवों के पेयजल प्रोजेक्ट के टेंडर सौंपे गए थे।

Bastar 10 contractors blacklisted :बस्तर जिले में जल जीवन मिशन (JJM) के कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष हरिस एस. ने 2 सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले 10 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... सड़कों की दुर्दशा पर हाई कोर्ट नाराज, कहा- हर हाल में करें मरम्मत, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

लापरवाही पर प्रशासन का कड़ा रुख

कलेक्टर हरिस एस. ने स्पष्ट कहा कि मिशन मोड में चल रही इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। इस योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि यदि आगे भी काम की गति में सुधार नहीं हुआ, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ब्लैकलिस्ट करने के साथ अमानत राशि राजसात करना और प्रगति का मूल्यांकन शामिल होगा।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स केस में 4 और तस्कर गिरफ्तार, नव्या-अयान की निशानदेही पर पुलिस की दबिश

समीक्षा बैठक में उजागर हुई धीमी प्रगति

बैठक के दौरान यह सामने आया कि नोटिस जारी करने के बावजूद कई ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया या अधूरा छोड़ दिया। इन ठेकेदारों को 16 गांवों में पेयजल कार्यों के टेंडर दिए गए थे, लेकिन समयसीमा का पालन नहीं हुआ।

ब्लैकलिस्ट ठेकेदारों के नाम

जिन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया है:

  • यादव कन्स्ट्रक्शन, जगदलपुर
  • गणपति सेल्स, जगदलपुर
  • व्हीआर कन्स्ट्रक्शन, जगदलपुर
  • बीआर. इन्वायारा सॉल्यूशन, भिलाई
  • बंशीलाल गंजीर, भानपुरी
  • आरबी ड्रिलर्स, केशकाल
  • छत्रपति कन्स्ट्रक्शन, जगदलपुर
  • भारत इन्फ्रा, केशकाल
  • किसान बोरवेल्स, केशकाल
  • लखन सिंह, रायपुर
इन सभी की अमानत राशि भी राजसात कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों की फसलें प्यासी

बस्तर जल जीवन मिशन में लापरवाही के 5 मुख्य बिंदु

  1. 🔹 10 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
    जिला प्रशासन ने जल जीवन मिशन में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 10 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया।
  2. 🔹 16 गांवों में अधूरा कार्य
    ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदारों को 16 गांवों के पेयजल प्रोजेक्ट के टेंडर दिए गए थे, लेकिन उन्होंने समय पर काम पूरा नहीं किया।
  3. 🔹 अमानत राशि राजसात
    लापरवाह ठेकेदारों की अमानत राशि प्रशासन द्वारा राजसात कर दी गई है।
  4. 🔹 सख्त चेतावनी और निर्देश
    कलेक्टर हरिस एस. ने कहा कि आगे किसी ठेकेदार या एजेंसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  5. 🔹 नियमित समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट
    अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जल जीवन मिशन के सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करें और समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
ये खबर भी पढ़ें... स्कूल में हर्बल प्रोडक्ट्स का प्रचार पड़ा भारी, एक टीचर सस्पेंड, तीन के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव

नियमित निगरानी और प्रगति रिपोर्ट का आदेश

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के तहत सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करें और समय पर प्रगति रिपोर्ट दें। उन्होंने जोर दिया कि यह योजना ग्रामीणों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • बस्तर
  • बस्तर जल जीवन मिशन
  • जल जीवन मिशन में लापरवाही
  • ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
  • Bastar 10 contractors blacklisted
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर