भारतमाला घोटाला मामले में EOW का बड़ा एक्शन,जल संसाधन विभाग के दो अफसर समेत छह गिरफ्तार

Harrison Masih | Jul 16, 2025, 20:01 IST
Share
Bharatmala scam EOW arrested six officers water resources department the sootr
Bharatmala scam EOW arrested six officers water resources department the sootr

भारत माला परियोजना में 43 करोड़ मुआवजा घोटाले का खुलासा हुआ है। जल संसाधन विभाग के 2 अफसरों समेत 6 गिरफ्तार, जमीन अधिग्रहण में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है।

Bharatmala Project Scam: छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘भारतमाला परियोजना’ से जुड़े जमीन अधिग्रहण में 43 करोड़ रुपए से अधिक के मुआवजा घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) ने जल संसाधन विभाग के दो पूर्व अफसरों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बुधवार को रायपुर स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दो को 23 जुलाई तक और चार को 18 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला घोटाला में मुआवजा घपले की जांच तेज, चार नई टीमें गठित

गिरफ्तार आरोपी कौन-कौन?

  • गोपाल राम वर्मा – रिटायर्ड अमीन, जल संसाधन विभाग
  • नरेंद्र कुमार नायक – रिटायर्ड अमीन, जल संसाधन विभाग
  • खेमराज कोसले
  • पुनुराम देशलहरे
  • भोजराम साहू
  • कुंदन बघेल
EOW अब इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि मुआवजा फर्जीवाड़े की पूरी चेन का खुलासा किया जा सके।



क्या है भारतमाला प्रोजेक्ट? भारतमाला परियोजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास योजना है। इसके अंतर्गत रायपुर से विशाखापट्टनम तक 463 किमी लंबा फोरलेन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस सड़क निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण किया गया, जिससे संबंधित मुआवजा वितरण में यह घोटाला सामने आया है।


ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: SDM समेत 6 राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी की उद्घोषणा



कैसे हुआ घोटाला?

अधिकारियों ने जानबूझकर फर्जी सर्वे रिपोर्ट दी। जमीन के टुकड़े करके और नए नाम दर्ज कर 29.5 करोड़ की जमीन को 78 करोड़ में मुआवजा दिखाया गया। राजस्व, जल संसाधन विभाग के अधिकारी और भू-माफिया मिलकर सिंडिकेट बनाकर इस गड़बड़ी को अंजाम दे रहे थे।

दस्तावेजों में बैक डेट से बदलाव कर फर्जी नाम चढ़ाए गए। एक ही परिवार की 4 एकड़ जमीन को टुकड़ों में बांटकर 14 लोगों के नाम कर 70 करोड़ मुआवजा दे दिया गया।

अभनपुर बेल्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा

अभनपुर के नायकबांधा और उरला गांवों में मुआवजा के लिए 80 नए नाम रिकॉर्ड में दर्ज किए गए। कुल 159 खसरे बनाए गए और 559 मीटर ज़मीन की कीमत तीन गुना बढ़ा दी गई।

पूरी 9.38 किमी ज़मीन के अधिग्रहण के लिए 324 करोड़ निर्धारित किए गए, जिनमें से 246 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं। शेष 78 करोड़ की राशि फिलहाल रोकी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला में 400 से अधिक दावों की जांच तेज, शिकायतकर्ताओं को नोटिस



1️⃣ 6 आरोपी गिरफ्तार
जल संसाधन विभाग के 2 रिटायर्ड अफसरों सहित कुल 6 लोगों को EOW ने गिरफ्तार किया, कोर्ट ने सभी को रिमांड पर भेजा।

2️⃣ 43 करोड़ का घोटाला
जमीन अधिग्रहण में 29.5 करोड़ की ज़मीन को फर्जी दस्तावेजों से 78 करोड़ दिखाकर भारी मुआवजा उठाया गया।

3️⃣ फर्जी नाम और खसरे
80 फर्जी नाम जोड़कर जमीन को 159 खसरों में बांटा गया, एक ही परिवार के 14 लोगों को 70 करोड़ मुआवजा मिला।

4️⃣ बैक डेट में कागजों में गड़बड़ी
अधिकारियों ने दस्तावेजों में बैक डेट में बदलाव कर फर्जीवाड़ा किया, एनएचएआई ने भी आपत्ति जताई।

5️⃣ जांच में अफसर नपे
पहले डिप्टी कलेक्टर और निगम कमिश्नर को निलंबित किया गया था, अब मुआवजा वितरण रोककर जांच जारी है।



ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला प्रोजेक्ट की टूटी सड़क... फोरलेन की गुणवत्ता पर सवाल

पहले भी हो चुकी हैं सख्त कार्रवाइयां

डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को निलंबित किया गया। जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू भी निलंबन की चपेट में आ चुके हैं। कुल 5 अफसर-कर्मचारियों पर 43.18 करोड़ रुपए की अनियमितता का आरोप है।

NHAI ने भी जताई आपत्ति

एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से भी भुगतान प्रक्रिया और दस्तावेजों पर आपत्ति जताई गई थी। आपत्ति के बाद राजस्व सचिव को जांच रिपोर्ट भेजी गई और मुआवजा वितरण तत्काल प्रभाव से रोका गया।

EOW की जांच जारी

EOW द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेज बनाने में कौन-कौन शामिल थे, पैसे का कितना हिस्सा किन लोगों तक पहुंचा, और इस घोटाले की जड़ कहां तक फैली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • Bharatmala project scam
  • भारतमाला परियोजना घोटाला
  • छत्तीसगढ़ भारतमाला घोटाला
  • EOW ने 6 को किया गिरफ्तार
  • EOW arrestsed 6 officers
  • EOW action in bharatmala scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई