CG BREAKING : सफाई कर्मी ने अफसर की लगा दी पिटाई , इस बात से था नाराज

Marut raj | Dec 14, 2024, 17:45 IST
Share
Bhilai Municipal Corporation sanitation worker beats up an officer the sootr
Symbolic internet image.

Bhilai Municipal Corporation : न खुद काम करता था और न दूसरों को काम करने देता था। सफाई कर्मी को समय पर ड्यूटी आने से कहा तो वह भड़क गया और अफसर पर हाथ उठा दिया।

Bhilai Municipal Corporation : सफाई कर्मचारी की ओर से अपने अफसर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। उसके साहब उससे ऑफिस आने को बोलते थे। यही नहीं वे उसको शराब पीने से भी टोकते थे। घटना भिलाई नगर निगम की है। सफाई कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

जानकारी के अनुसार भिलाई नगर निगम के उद्यान विभाग में सफाई कर्मचारी संतोष कुमार पदस्थ है। उसने उद्यान अधिकारी तुलेश्वर साहू के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उद्यान अधिकारी ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे से की। इसके बाद आयुक्त ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया।

IAS ने पत्नी के जिंदा रहते दूसरी शादी और बच्चे किए, 5 सीनियर अफसर फंसे

न खुद काम करता था न दूसरों को करने देता था

आयुक्त के अनुसार उद्यान विभाग में कार्यरत नियमित कर्मचारी संतोष कुमार के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी थी। उसकी लगातार अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही थी। वह आए दिन शराब पीकर ड्यूटी पर आता था और न खुद काम करता था और न दूसरों को काम करने देता था।

रूप की रानी निकली मास्टरमाइंड... नशीली दवा बेचकर जमा किया था मोटा माल

वेतन कटने से था नाराज

उद्यान अधिकारी तुलेश्वर साहू ने उसे कई बार चेतावनी दी और समय पर बिना नशे के ड्यूटी आने को कहा। इसके बाद भी संतोष कुमार अपनी मर्जी से नशे की हालत में ड्यूटी आता रहा। इसके बाद काम नहीं करने के कारण तुलेश्वर साहू ने उसका वेतन काट दिया।

जब संतोष कुमार का वेतन कटकर आया तो वो इतना क्रोधित हो गया कि वो तुलेश्वर साहू से झगड़ा करने चला गया। वो उसके पास जाते ही गाली गलौज करने लगा। जब तुलेश्वर ने उसे मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की।

रेत खदानें ऑनलाइन होंगी नीलाम, एक व्यक्ति को सिर्फ एक ही खदान मिलेगी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Bhilai News
  • भिलाई न्यूज
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • cg news in hindi
  • भिलाई नगर निगम
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • CG BREAKING
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा