महिला से 12.5 लाख की साइबर ठगी, फर्जी CBI अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

Harrison Masih | Published:
Share
bhilai-woman-cyber-fraud-12-lakh the sootr
bhilai-woman-cyber-fraud-12-lakh the sootr

Bhilai cyber fraud: भिलाई में एक महिला को फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर निशाना बनाया गया। ठगों ने 5 दिन तक उसे डिजिटल अरेस्ट में रखा और उसकी जमा पूंजी पर हाथ साफ किया। मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Bhilai cyber fraud: छत्तीसगढ़ के भिलाई में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला से करीब 12.5 लाख रुपए ठगी गए। ठगों ने खुद को CBI और क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर महिला को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और इस दौरान महिला की जमा पूंजी और गहने गिरवी रखवा लिए।

ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी सफलता: 59 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

भिलाई सेक्टर-7 की रहने वाली शोभा झा को 1 जुलाई 2025 को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और महिला पर मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी का आरोप लगाते हुए जेल की धमकी दी। इसके बाद महिला को उनके घर में 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। ठगों ने महिला के पेंशन खाते से रकम निकालवाकर RTGS के जरिए 12.5 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

ये खबर भी पढ़ें... साइबर ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका, फाइल डाउनलोड करते ही कारोबारी का अकाउंट खाली

गिरोह और तकनीकी व्यवस्था

भिलाई नगर थाना और एसीसीयू की टीम की जांच में सामने आया कि ठगी का मुख्य आरोपी मोह. फैजल अहमद है। पूछताछ में पता चला कि मेरठ निवासी सुहैल कॉल कन्वर्टर मशीन में लोकल सिम लगाकर कॉल बेचता था और गिरोह को तकनीकी मदद देता था।

ठगी की रकम USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर हवाला के जरिए भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट की जाती थी। आरोपी माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एप के जरिए गिरोह के मुख्य सरगनाओं से संपर्क में रहता था। पुलिस ने सुहैल को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... अंतर्राज्यीय साइबर ठगी का पर्दाफाश! रायपुर की महिला से 2.83 करोड़ ठगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

महिला से 12 लाख ठगी फर्जी CBI अधिकारी

भिलाई साइबर ठगी कांड- 5 दिन का डिजिटल

  1. अज्ञात कॉल से शुरुआत – महिला को फर्जी CBI और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर कॉल किया गया और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में फंसाने की धमकी दी गई।
  2. डिजिटल अरेस्ट का जाल – ठगों ने महिला को 5 दिन तक घर में बंद रखा और लगातार मानसिक दबाव बनाया।
  3. पूंजी और गहनों पर वार – महिला की पेंशन, जमा पूंजी और गहने गिरवी रखवाकर 12.5 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
  4. तकनीकी ठगी का खुलासा – आरोपी कॉल कन्वर्टर मशीन और लोकल सिम का इस्तेमाल कर गिरोह को तकनीकी मदद देता था।
  5. क्रिप्टोकरेंसी और हवाला का खेल – ठगी की रकम को USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर हवाला के जरिए भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट किया जाता था।
Fake CBI officer fraud

ये खबर भी पढ़ें... डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख की साइबर ठगी,ऐसे भेजा फर्जी वारंट

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी फैजल अहमद और सुहैल के खिलाफ साइबर ठगी और डिजिटल अपराध की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर मामले के अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

FAQ

  1. भिलाई में महिला के साथ साइबर ठगी कैसे हुई?
    ठगों ने खुद को फर्जी CBI और क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर महिला पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया, फिर 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर उसकी जमा पूंजी और गहने गिरवी रखवाए और 12.5 लाख रुपए ठग लिए।
  2. भिलाई साइबर ठगी में इस्तेमाल की गई तकनीक क्या थी?
    गिरोह ने कॉल कन्वर्टर मशीन, लोकल सिम और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स ऐप का इस्तेमाल किया, जिससे वे कॉल को ट्रैक न होने दें और मुख्य सरगनाओं से संपर्क बनाए रखें।
  3. ठगी की रकम को कैसे छुपाया गया?
    ठगों ने रकम को पहले USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदला और फिर हवाला नेटवर्क के जरिए उसे भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट कर लिया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • महिला से 12 लाख ठगी
  • फर्जी CBI अधिकारी
  • भिलाई साइबर ठगी
  • Bhilai cyber fraud
  • Fake CBI officer fraud
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर