छत्तीसगढ़ में स्कूलों के नामकरण में बड़ा बदलाव
Krishna Kumar Sikander | Jun 10, 2025, 13:20 IST
Big change in naming of schools in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों के नाम से 'प्राथमिक शाला' शब्द जल्द ही गायब हो जाएगा। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर विद्यालयों को आपस में मर्ज कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों के नाम से 'प्राथमिक शाला' शब्द जल्द ही गायब हो जाएगा। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर विद्यालयों को आपस में मर्ज कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद स्कूलों के नाम में केवल उच्चतम कक्षा का स्तर ही दर्शाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण के नाम पर बिगड़ती स्कूल व्यवस्था
प्रदेश के किसी स्कूल में अगर पहली कक्षा से 12 तक पढ़ाई होती है तो उस स्कूल का नाम 'हायर सेकंडरी' या 'उच्चतम' विद्यालय होगा। इसी तरह, कक्षा 10 तक पढ़ाई वाले स्कूल 'हाईस्कूल' और कक्षा 8 तक पढ़ाई वाले स्कूल 'माध्यमिक' कहलाएंगे। केवल उन स्कूलों में, जहां सिर्फ कक्षा 5 तक पढ़ाई होती है, 'प्राथमिक शाला' शब्द बरकरार रहेगा। हालांकि, रायपुर सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ऐसे स्कूलों की संख्या न के बराबर है, जिसके चलते 'प्राथमिक शाला' शब्द धीरे-धीरे इतिहास बन जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर के 1500 स्कूल जर्जर, नए सत्र से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश
मर्ज किए गए स्कूलों का यूडायस कोड भी अब एक होगा। यदि किसी परिसर में प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकंडरी स्कूल संचालित हैं, तो हायर सेकंडरी का यूडायस कोड ही मान्य होगा। सूत्रों के मुताबिक, नाम परिवर्तन और नए यूडायस कोड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए शैक्षणिक सत्र से पहले आधिकारिक रिकॉर्ड भी अपडेट कर लिए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... Army School Vacancy : आर्मी पब्लिक स्कूल में निकली टीचर्स के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
यह बदलाव सिर्फ स्कूलों की नेमप्लेट तक सीमित नहीं रहेगा। विद्यार्थियों की अंकसूची, शासकीय दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड में भी स्कूल का नया नाम दर्ज होगा। वर्तमान में स्कूलों की नेमप्लेट पर पुराने नाम ही हैं, लेकिन रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद नई नेमप्लेट लगाई जाएगी, जिसमें नया नाम और यूडायस कोड अंकित होगा। यह कदम स्कूलों के प्रशासनिक ढांचे को और सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ये खबर भी पढ़ें... कम फीस में MBBS और MD-MS की पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में स्कूलों के नामकरण | छत्तीसगढ़ में स्कूलों के नामकरण में बड़ा बदलाव | naming of schools in Chhattisgarh | Big change in naming of schools in Chhattisgarh
ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण के नाम पर बिगड़ती स्कूल व्यवस्था
कक्षा 5 तक के स्कूल ही 'प्राथमिक शाला'
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर के 1500 स्कूल जर्जर, नए सत्र से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश
यूडायस कोड में भी बदलाव
ये खबर भी पढ़ें... Army School Vacancy : आर्मी पब्लिक स्कूल में निकली टीचर्स के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
अंकसूची और दस्तावेजों में भी नया नाम
ये खबर भी पढ़ें... कम फीस में MBBS और MD-MS की पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में स्कूलों के नामकरण | छत्तीसगढ़ में स्कूलों के नामकरण में बड़ा बदलाव | naming of schools in Chhattisgarh | Big change in naming of schools in Chhattisgarh
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari