छत्तीसगढ़ आयुष्मान योजना में बड़े अस्पतालों को मिली 'माफी', छोटे और ग्रामीण अस्पताल अभी भी फंसे
Krishna Kumar Sikander | Published:
Big hospitals got forgiveness in Chhattisgarh Ayushman Yojana the sootr
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में कुछ बड़े अस्पतालों ने गड़बड़ी की, फिर भी चुपके से उनकी वापसी हो गई, जबकि छोटे-मोटे ग्रामीण अस्पताल अपील और सुनवाई के चक्कर में फंसे हैं। जनवरी में नेशनल फ्रॉड यूनिट की टिप के बाद स्टेट नोडल एजेंसी ने छापेमारी की थी।
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में कुछ बड़े अस्पतालों ने गड़बड़ी की, फिर भी चुपके से उनकी वापसी हो गई, जबकि छोटे-मोटे ग्रामीण अस्पताल अभी भी अपील और सुनवाई के चक्कर में फंसे हैं। जनवरी में नेशनल फ्रॉड यूनिट की टिप के बाद स्टेट नोडल एजेंसी ने छापेमारी की थी। कई अस्पतालों पर गलत इलाज, मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलने, और डॉक्टरों व सुविधाओं की कमी जैसे आरोप लगे। इस वजह से कुछ को तीन महीने तो कुछ को एक साल तक के लिए योजना से बाहर कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान योजना में दांतों का इलाज भी शामिल, फ्री पैकेज में शामिल
बड़े अस्पतालों ने अपनी गलतियां मानीं, माफी मांगी और दोबारा गड़बड़ी न करने का वादा किया। उनकी अपील जल्दी सुन ली गई और उन्हें फिर से योजना में मरीजों का इलाज करने की इजाजत मिल गई। लेकिन, ग्रामीण इलाकों के डेढ़ दर्जन छोटे अस्पतालों की सुनवाई अब तक अटकी है। इन छोटे अस्पतालों को वही सख्त नियमों से जज किया गया, जो बड़े अस्पतालों पर लागू होते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान योजना के पैकेज सालों पुराने... अब इलाज करना मुश्किल
ये खबर भी पढ़ें... चिरायु आयुष्मान योजना: 50 हजार कमाने वाले भी पाएंगे 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, जानें कैसे
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के 90% अस्पताल आयुष्मान योजना के भरोसे चलते हैं, खासकर छोटे वाले। निलंबन की वजह से ये अस्पताल मरीजों का इलाज नहीं कर पा रहे, जिससे कई बंद होने की कगार पर हैं। कुछ मझोले अस्पतालों में तो पार्टनर तक बदल गए। जांच में बड़े अस्पतालों में भी गड़बड़ियां मिलीं, जैसे सामान्य मरीजों का आईसीयू पैकेज ब्लॉक करना या 100 बेड वाले अस्पताल का सिर्फ 2-3 डॉक्टरों के भरोसे चलना।
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान भारत योजना: सरकार से इलाज की राशि डबल और एज लिमिट बढ़ाने की सिफारिश
आयुष्मान योजना का पैकेज पुराना हो चुका है। डॉक्टरों और चिकित्सा संगठनों ने महंगाई का हवाला देकर इसे बढ़ाने की मांग की है, लेकिन सरकार ने सिर्फ आश्वासन दिया है, कोई कदम नहीं उठाया। कम पैकेज की वजह से अस्पतालों पर अतिरिक्त पैसे वसूलने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छोटे अस्पताल आयुष्मान | बड़े अस्पताल आयुष्मान | आयुष्मान योजना गड़बड़ी | छत्तीसगढ़ आयुष्मान घोटाला | आयुष्मान योजना छत्तीसगढ़ | स्टेट नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh Ayushman Scam | Ayushman Yojana Malpractice | Big Hospitals Ayushman | Small Hospitals Ayushman | Ayushman Yojana Chhattisgarh | National Fraud Unit | State Nodal Agency Chhattisgarh
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान योजना में दांतों का इलाज भी शामिल, फ्री पैकेज में शामिल
गलतियां मानीं, माफी मांगी और मिल गई इजाजत
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान योजना के पैकेज सालों पुराने... अब इलाज करना मुश्किल
90% अस्पताल आयुष्मान योजना के भरोसे
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के 90% अस्पताल आयुष्मान योजना के भरोसे चलते हैं, खासकर छोटे वाले। निलंबन की वजह से ये अस्पताल मरीजों का इलाज नहीं कर पा रहे, जिससे कई बंद होने की कगार पर हैं। कुछ मझोले अस्पतालों में तो पार्टनर तक बदल गए। जांच में बड़े अस्पतालों में भी गड़बड़ियां मिलीं, जैसे सामान्य मरीजों का आईसीयू पैकेज ब्लॉक करना या 100 बेड वाले अस्पताल का सिर्फ 2-3 डॉक्टरों के भरोसे चलना।
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान भारत योजना: सरकार से इलाज की राशि डबल और एज लिमिट बढ़ाने की सिफारिश
आयुष्मान योजना का पैकेज पुराना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छोटे अस्पताल आयुष्मान | बड़े अस्पताल आयुष्मान | आयुष्मान योजना गड़बड़ी | छत्तीसगढ़ आयुष्मान घोटाला | आयुष्मान योजना छत्तीसगढ़ | स्टेट नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh Ayushman Scam | Ayushman Yojana Malpractice | Big Hospitals Ayushman | Small Hospitals Ayushman | Ayushman Yojana Chhattisgarh | National Fraud Unit | State Nodal Agency Chhattisgarh
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj