बीजापुर IED ब्लास्ट की चपेट में आया 15 साल का किशोर, हालत गंभीर
Harrison Masih | Published:
bijapur ied blast
बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से 15 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जंगल में हुए विस्फोट के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
Bijapur. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सल हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी (IED) की चपेट में आने से 15 वर्षीय ग्रामीण राम पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम (15) अपने पिता लच्छु पोटाम के साथ सुबह लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया था। इसी दौरान जंगल में जमीन के नीचे बिछाए गए प्रेशर आईईडी पर उसका पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया।
विस्फोट में राम पोटाम के पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे।
ये खबरें भी पढ़ें...
bijapur naxal attack: बीजापुर IED ब्लास्ट में कोबरा जवान घायल,हायर सेंटर रेफर,सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर IED ब्लास्टः CRPF का डॉग हैंडलर जवान घायल, किया गया एयरलिफ्ट
घटना के तुरंत बाद घायल बालक को 222 बटालियन सीआरपीएफ के कोरचोली कैंप लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जंगल और आसपास के इलाकों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए अन्य संभावित आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि नक्सलियों ने इलाके में और भी विस्फोटक बिछा रखे हो सकते हैं।
पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, तार, गड्ढे या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नक्सली आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से इस तरह के प्रेशर आईईडी लगा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG Naxal News: बीजापुर में 10 किलो IED बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट
Bijapur IED Blast नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट...एक जवान शहीद, 3 जख्मी
इस घटना के बाद कोरचोली और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में रोजमर्रा के कामों के लिए जाना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और लगातार गश्त करने की बात कही गई है।
जंगल में जाते समय हुआ विस्फोट
विस्फोट में राम पोटाम के पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे।
ये खबरें भी पढ़ें...
bijapur naxal attack: बीजापुर IED ब्लास्ट में कोबरा जवान घायल,हायर सेंटर रेफर,सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर IED ब्लास्टः CRPF का डॉग हैंडलर जवान घायल, किया गया एयरलिफ्ट
CRPF कैंप में प्राथमिक इलाज, जिला अस्पताल रेफर
इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि नक्सलियों ने इलाके में और भी विस्फोटक बिछा रखे हो सकते हैं।
ग्रामीणों से सतर्कता की अपील
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नक्सली आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से इस तरह के प्रेशर आईईडी लगा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG Naxal News: बीजापुर में 10 किलो IED बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट
Bijapur IED Blast नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट...एक जवान शहीद, 3 जख्मी
नक्सली हिंसा से दहशत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari