नक्सलियों का आतंक: सरेंडर नक्सली के परिजनों की हत्या, कई ग्रामीण घायल और लापता
Harrison Masih | Jun 17, 2025, 21:12 IST
Naxal violence: Family members surrendered Naxals killed many villagers injured missing the sootr
बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार शाम नक्सलियों ने आतंक का खुला प्रदर्शन करते हुए एक भयावह घटना को अंजाम दिया है। सरेंडर कर चुके नक्सली दिनेश मोडियम के परिवार को निशाना बनाते हुए तीन परिजनों की निर्मम हत्या कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार शाम नक्सलियों ने आतंक का खुला प्रदर्शन करते हुए एक भयावह घटना को अंजाम दिया है। सरेंडर कर चुके नक्सली दिनेश मोडियम के परिवार को निशाना बनाते हुए तीन परिजनों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इसके अलावा, करीब सात ग्रामीणों की बुरी तरह पिटाई की गई है और कुछ अन्य ग्रामीणों को अगवा कर जंगल की ओर ले जाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... कोंटा में एडिशनल एसपी का बलिदान, नक्सली हमला या सुनियोजित साजिश?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन तीन लोगों की जान ली गई है, वे सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के नजदीकी रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी के रूप में हुई है। नक्सलियों ने इन्हें सरेआम गोली मारी या धारदार हथियार से हमला किया—इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
नक्सलियों ने गांव के कम से कम 7 ग्रामीणों को सार्वजनिक रूप से बुलाकर उनकी बेदम पिटाई की। इसके पीछे की मंशा साफ तौर पर डर और खौफ पैदा करना माना जा रहा है, ताकि कोई और भी सरेंडर करने का विचार न करे।
घटना के बाद कुछ ग्रामीणों को जबरन उठाकर जंगल में ले जाया गया है। आशंका है कि या तो उन्हें पूछताछ के नाम पर हिरासत में रखा गया है या फिर और गंभीर सजा दी जा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल
इस पूरी घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "हमें सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई प्रत्यक्ष शिकायत नहीं आई है। टीम को मौके की ओर रवाना किया गया है और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है।"
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : साय सरकार की बड़ी उपलब्धि, 29 नक्सली मारे गए
बीजापुर, छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला है जहां नक्सली संगठन सरेंडर करने वाले पूर्व नक्सलियों और उनके परिवार को "गद्दार" मानकर टारगेट करते हैं। इस क्षेत्र में हाल ही में सरेंडर की दर में वृद्धि हुई है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं।
यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति अभी भी एक दूर का सपना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार व प्रशासन को तुरंत और ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : एक छोटी-सी हिंट से जवानों ने कर दी नक्सलियों पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
बीजापुर नक्सली हमला | छत्तीसगढ़ नक्सली हमला | सरेंडर नक्सली के परिजनों की हत्या | bijapur naxal attack | chattisgarh naxal attack
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... कोंटा में एडिशनल एसपी का बलिदान, नक्सली हमला या सुनियोजित साजिश?
हत्या का शिकार बने परिजन
ग्रामीणों पर अत्याचार
कुछ ग्रामीण लापता
ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल
पुलिस की प्रतिक्रिया
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : साय सरकार की बड़ी उपलब्धि, 29 नक्सली मारे गए
पृष्ठभूमि
यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति अभी भी एक दूर का सपना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार व प्रशासन को तुरंत और ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : एक छोटी-सी हिंट से जवानों ने कर दी नक्सलियों पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
बीजापुर नक्सली हमला | छत्तीसगढ़ नक्सली हमला | सरेंडर नक्सली के परिजनों की हत्या | bijapur naxal attack | chattisgarh naxal attack
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA