स्कूल के अंदर चाकूबाजी, छात्र पर जानलेवा हमला, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रही घटनाएं
Harrison Masih | Aug 20, 2025, 15:55 IST
bilaspur-bharat-mata-school-stabbing the sootr
बिलासपुर में चाकूबाजी की घटनाएं अब स्कूलों तक पहुँच चुकी हैं। भारत माता स्कूल में दो छात्रों के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला खून-खराबे तक जा पहुँचा।
Bilaspur school Stabbing: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब यह खतरा स्कूलों तक पहुंच चुका है। मंगलवार को तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित भारत माता स्कूल में दो छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को देर से अस्पताल पहुंचाया गया, जिस पर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
ये खबर भी पढ़ें...
मस्जिद में चाकूबाजी, अलविदा की नमाज के दौरान आपस भिड़े लोग, जानें ऐसा क्या हुआ
वारदात के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान छात्र ने चाकू निकालकर सहपाठी पर हमला कर दिया। हमले में छात्र के हाथ और पसली में गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद अभिभावकों और अन्य छात्रों में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि स्कूल ने घटना की जानकारी देर से दी। घायल छात्र को लगभग एक घंटे बाद अस्पताल पहुंचाया गया। सवाल उठे कि 17-18 साल के छात्र स्कूल में चाकू लेकर कैसे पहुंचे? अभिभावकों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक बताते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें...
बिलासपुर में निजात अभियान से नियंत्रित हुआ अपराध, चाकूबाजी में 72 फ़ीसदी की कमी,दो हज़ार से उपर नशे के सौदागर जेल भेजे गए
बढ़ते अपराधों को देखते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया और अधिकारियों से जवाब-तलब किया। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर चाकूबाजी रोकने के लिए कार्रवाई तेज की।
बिलासपुर लव मैरिज केस: शादी के बाद लापता हुई पत्नी... हाईकोर्ट ने एसपी को दिया अल्टीमेटम
ये खबर भी पढ़ें...
बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई: काम लटकाने वाले ठेकेदारों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना
शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में खौफ और गुस्सा है। घायल छात्र के परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर इस पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर छात्र की भूमिका की जांच की जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें...
मस्जिद में चाकूबाजी, अलविदा की नमाज के दौरान आपस भिड़े लोग, जानें ऐसा क्या हुआ
स्कूल में दहशत का माहौल
परिजनों का आरोप : सुरक्षा व्यवस्था फेल
ये खबर भी पढ़ें...
बिलासपुर में निजात अभियान से नियंत्रित हुआ अपराध, चाकूबाजी में 72 फ़ीसदी की कमी,दो हज़ार से उपर नशे के सौदागर जेल भेजे गए
शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएं
बिलासपुर में चाकूबाजी की वारदातें अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। जनवरी से जुलाई 2025 तक 120 घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें 7 लोगों की मौत और 122 लोग घायल हुए हैं। मामूली विवाद और रंजिश भी अब खून-खराबे में बदल रही है। बड़ी चिंता यह है कि रसोई के चाकू और ओपनर के नाम पर धारदार हथियार खुलेआम बिक रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए इन्हें पाना बेहद आसान हो गया है।
हाईकोर्ट की सख्ती और पुलिस की कार्रवाई
- जुलाई तक पुलिस ने 203 कार्रवाइयां कीं और बड़ी संख्या में चाकू जब्त किए।
- सिर्फ पिछले 15 दिनों में ही 33 धारदार हथियार पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
बिलासपुर लव मैरिज केस: शादी के बाद लापता हुई पत्नी... हाईकोर्ट ने एसपी को दिया अल्टीमेटम
बिलासपुर स्कूल में चाकूबाजी केस क्या है?
|
बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई: काम लटकाने वाले ठेकेदारों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना
लोगों में दहशत, कड़ी कार्रवाई की मांग
FAQ
- भारत माता
स्कूल में चाकूबाजी की घटना कैसे हुई?
भारत माता स्कूल में दो छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने चाकू से सहपाठी पर हमला कर दिया। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजनों ने देरी और सुरक्षा चूक का आरोप लगाया। - बिलासपुर में चाकूबाजी की कितनी घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं?
जनवरी से जुलाई 2025 तक बिलासपुर में 120 चाकूबाजी की वारदातें दर्ज हुई हैं, जिनमें 7 लोगों की मौत और 122 लोग घायल हुए हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari