नक्सल पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान, अमित शाह ने किया शहादत को नमन
Arun Tiwari | Jun 23, 2025, 16:22 IST
BJP-Congress clash over Naxals the sootr
छत्तीसगढ़ दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन दोहरा दी। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने शहीद पुलिस अधिकारी आकाश राव के परिजनों से मुलाकात की और शहादत को नमन किया।
रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए और एक बार फिर उन्होंने नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन दोहरा दी। उन्होंने साफ कहा कि बरसात में भी नक्सलियों को चैन से नहीं रहने देंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने शहीद पुलिस अधिकारी आकाश राव के परिजनों से मुलाकात की और शहादत को नमन किया।
शाह का नारायणपुर का दौरा स्थगित हो गया। वहीं एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस में नक्सल मुद्दे को लेकर घमासान छिड़ गया। रायपुर आए कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि हिंसा के खिलाफ कार्यवाही हो लेकिन राजनीति न हो। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ कहने से कुछ नहीं होता करके भी दिखाइए।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने खोला आधुनिक न्याय और तकनीक का द्वार
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी। अमित शाह ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शहादत देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय और प्रयोगशाला के लिए भूमिपूजन, अमित शाह ने किया भूमिपूजन
शाह ने शहीद के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया। इस अवसर पर शाह ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें... केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में... पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे बैठक
वहीं रायपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी नक्सल का मुद्दा छेड़ा। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने कभी हिंसा का समर्थन नहीं किया। जो लोग हिंसा करते हैँ उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। पायलट ने कहा कि नक्सल मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर कड़ी कार्यवाही हो और पारदर्शी कार्यवाही हो। पायलट ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को भी निशाने पर लिया। पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से चल रही है। यहां पर कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां के लोगों ने बीजेपी को वोट दिया और सरकार दिल्ली से नियंत्रित हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें... अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, दो लोगों को उतारा मौत के घाट
वहीं डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ही नक्सल मुद्दे पर राजनीति कर रही है। सचिन पायलट जो कह रहे हैं वो करके भी दिखाएं। शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने लिए प्रतिबद्ध है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। सुरक्षा बलों के शौर्य से कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया गया है। नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। बस्तर में भी अब विकास का पहिया दौड़ने लगा है।
thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद | छत्तीसगढ़ में नक्सली | नक्सल पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान | अमित शाह ने किया शहादत को नमन | naxal in chhattisgarh | naxali in chhattisgarh | BJP Congress clash over Naxals | Amit Shah pays tribute to the martyr
शाह का नारायणपुर का दौरा स्थगित हो गया। वहीं एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस में नक्सल मुद्दे को लेकर घमासान छिड़ गया। रायपुर आए कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि हिंसा के खिलाफ कार्यवाही हो लेकिन राजनीति न हो। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ कहने से कुछ नहीं होता करके भी दिखाइए।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने खोला आधुनिक न्याय और तकनीक का द्वार
आकाश राव के परिजनों से मिले शाह
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय और प्रयोगशाला के लिए भूमिपूजन, अमित शाह ने किया भूमिपूजन
शाह ने शहीद के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया। इस अवसर पर शाह ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
पायलट बोले नक्सल पर राजनीति न हो
वहीं रायपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी नक्सल का मुद्दा छेड़ा। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने कभी हिंसा का समर्थन नहीं किया। जो लोग हिंसा करते हैँ उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। पायलट ने कहा कि नक्सल मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर कड़ी कार्यवाही हो और पारदर्शी कार्यवाही हो। पायलट ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को भी निशाने पर लिया। पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से चल रही है। यहां पर कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां के लोगों ने बीजेपी को वोट दिया और सरकार दिल्ली से नियंत्रित हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें... अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, दो लोगों को उतारा मौत के घाट
विजय शर्मा ने किया पलटवार
thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद | छत्तीसगढ़ में नक्सली | नक्सल पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान | अमित शाह ने किया शहादत को नमन | naxal in chhattisgarh | naxali in chhattisgarh | BJP Congress clash over Naxals | Amit Shah pays tribute to the martyr
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग