BJP ने गुपचुप बेचने वाली महिला को दिया पार्षद का टिकट

Kanak Durga Jha | Jan 28, 2025, 14:56 IST
Share
BJP councillor ticket to woman who sold tickets secretly
BJP councillor ticket to woman who sold tickets secretly

Chhattisgarh Local Body Election 2025 : चाय वाले महापौर के बाद अब गुपचुप बेचने वाली बहन संतोषी कैवर्त्य को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी बनाया है।

Chhattisgarh Local Body Election 2025 : अकलतरा के वार्ड नंबर 11 से भाजपा ने एक गुपचुप बेचने वाली महिला संतोषी कैवर्त्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। सीएम साय के सलाहकार पंकज कुमार झा ने कहा, चाय वाले महापौर के बाद अब गुपचुप बेचने वाली बहन संतोषी कैवर्त्य को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी बनाया है। अकलतरा के वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी बनी हैं संतोषीजी।

राम वाले हो तो अयोध्या जाओ...मुस्लिम ने बंद कराया मंदिर का लाउडस्पीकर!

बीजेपी नए लोगों को दे रही बड़ा मौका

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 25 जनवरी को अधिकृत अध्यक्ष और पार्षदों की अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा की है। सूची जारी होते ही पार्टी के नेता चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए सड़कों पर उतरकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा के चुनावी दावेदार ने अपने समर्थकों के बीच यह संदेश देने की कोशिश की कि वे शहर की बेहतर सेवा के लिए तैयार हैं और उनकी पार्टी ही विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकती है।

कांग्रेस ने इस दिग्गज को नहीं दिया टिकट... अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

वहीं सोमवार की सुबह कांग्रेस पार्टी ने भी अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की। कांग्रेस ने जांजगीर-नैला और चाम्पा में अध्यक्ष के लिए अपने मौजूदा पार्षद को मैदान में उतारा है। अधिकृत सूची जारी होने के कुछ घंटों बार चांपा के कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश अग्रवाल और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

रिटायर्ड बैंक मैनेजर को लंदन से आया कॉल...खाते से गायब हुए 44 लाख रुपए

FAQ

  1. संतोषी कैवर्त्य कौन हैं और उन्हें भाजपा ने कहां से प्रत्याशी बनाया है?
    संतोषी कैवर्त्य एक गुपचुप बेचने वाली महिला हैं। भाजपा ने उन्हें छत्तीसगढ़ के अकलतरा के वार्ड नंबर 11 से पार्षद पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
  2. भाजपा ने संतोषी कैवर्त्य को प्रत्याशी बनाकर क्या संदेश देने की कोशिश की है?
    भाजपा ने संतोषी कैवर्त्य जैसे जमीनी स्तर के मेहनती व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी मेहनतकश और आम लोगों को भी बड़ा मौका देती है। यह पार्टी की "सबका साथ, सबका विकास" नीति को दर्शाता है।
  3. कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कहां-कहां की है?
    कांग्रेस ने जांजगीर-नैला और चांपा में अध्यक्ष पद के लिए अपने मौजूदा पार्षदों को प्रत्याशी बनाया है। चांपा में कांग्रेस के राजेश अग्रवाल और भाजपा के प्रदीप नामदेव ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।
कांग्रेस ने काट दिए दिग्गजों के टिकट... दीपक बैज का जलाया पुतला

Tags:
  • CG News
  • local body
  • Local body elections
  • Local body news
  • Local Body Election
  • Panchayat-Local Body Election
  • Panchayat and local body elections
  • cg news update
  • cg news today
  • Chhattisgarh local body elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा