सभापति बनते ही BJP ने नेता को पार्टी से निकाला, जीत के बाद भी घमासानी

Kanak Durga Jha | Mar 10, 2025, 14:32 IST
Share
BJP expelled leader from party became chairman ruckus even victory the sootr
BJP expelled leader from party became chairman ruckus even victory the sootr

छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल लेटर जारी नहीं किया गया है। नूतन सिंह ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

दरअसल, 8 मार्च को हुए निगम सभापति चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल, बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल रहमान मैदान में थे। जिसमें नूतन सिंह ठाकुर ने 33 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़िए...घोटाले का पैसा भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के पास, ED को मिले सबूत

मैं भाजपा का था, हूं और रहूंगा - नूतन

इस मामले में हितानंद अग्रवाल ने कहा कि, उन्होंने निष्कासन की खबर सोशल मीडिया पर देखी है। उनको भी अभी तक पार्टी से कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। उनका मानना है कि, पार्टी ने यह फैसला सोच-समझकर लिया होगा। सभापति नूतन सिंह ठाकुर का कहना है कि, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं बीजेपी का था, हूं और रहूंगा।

ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल के घर ED की रेड... कई ठिकानों पर पड़ा छापा

नूतन 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित- जिला अध्यक्ष

बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नूतन सिंह ठाकुर ने चुनाव लड़ा। इसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया था। यह अनुशासनहीनता में आता है। इसलिए नूतन को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

कांग्रेस MLA बघेल के घर ED रेड से नाराज, करेंगे बड़ा विरोध प्रदर्शन

गरीब फैमिली से है भूपेश बघेल की बहू, बेटा करोड़ों के घोटाले में फंसा

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • BJP
  • बीजेपी
  • CG News
  • cg bjp
  • cg news update
  • cg bjp govt
  • chhattisgarh BJP Government
  • chhattisgarh BJP Govt
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई