कांग्रेस के दिग्गजों को टारगेट कर रही है बीजेपी, निशाने पर भूपेश, विकास उपाध्याय, ज्योत्सना महंत और शिव डेहरिया

Sandeep Kumar | Mar 23, 2024, 14:06 IST
Share
JJJKK
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के निशाने पर कांग्रेसी नेता

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी खास रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी यहां से कांग्रेस के बड़े उम्मीदवारों को घेर रही है। बीजेपी की नजर में कांग्रेस वो बड़े दिग्गज नेता हैं, जिनका चुनाव नतीजों पर असर पड़ सकता है।

अरुण तिवारी @ RAIPUR. लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok sabha election 2024 ) के रण में बीजेपी खास रणनीति पर काम कर रही है। बीजेपी ( BJP ) के निशाने पर कांग्रेस ( Congress ) के दिग्गज हैं। बीजेपी, कांग्रेस के बड़े उम्मीदवारों को घेर रही है। खासतौर पर बीजेपी ( BJP ) के निशाने पर ऐसे नेता हैं जो चुनाव के नतीजों पर असर डाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं बीजेपी की क्या है रणनीति।

ये खबर भी पढ़िए...अब पेपरलेस होंगे treasury के काम, 1 जुलाई से बिलों को ऑनलाइन मंजूरी

ये खबर भी पढ़िए...महुआ मोइत्रा: भारतीय राजनीति की स्वप्न सुंदरी पर CBI की छापेमारी

कांग्रेस जनता के सामने एक्सपोज हो चुकी-ओपी चौधरी

कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद से बीजेपी एक के बाद कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी भूपेश बघेल, डॉ. शिव डहरिया, ताम्रध्वज साहू, विकास उपाध्याय और ज्योत्सना महंत का कार्टून पोस्टर जारी कर उनकी पोल खोल रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में 11 सीटों में बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी, तो वहीं कांग्रेस को दो पर संतुष्ट होना पड़ा था, और अब लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 11 सीटें तो कांग्रेस आधी सीटें जीतने का दावा कर रही है। दोनों राजनीतिक दल 11 की 11 सीट में जीत का दावा कर रहे है। कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची देखकर बीजेपी के उम्मीदवार जीत का दावा कर रहे है। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा किसी ने सरकारी जमीन को कब्जा लिया तो कोई दूसरे भ्रष्टाचार में शामिल है। कांग्रेस जनता के सामने एक्सपोज़ हो चुकी है। बीजेपी कार्टून के ज़रिए कांगेस नेताओं पर इसी तरह के आरोप लगा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...विष्णुदेव सरकार के 100 दिन, Modis guarantee पूरी करने में निकला पसीना

बीजेपी के पास जनता के बीच में जाने का मुद्दा नहीं-दीपक बैज

बीजेपी के सभी प्रत्याशी मैदान में है, और अब लड़ाई वोट की है। ऐसे कांग्रेस के प्रत्याशियों के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। किसी को जमीन का घोटालेबाज बताया जा रहा है तो किसी को पहचान का मोहताज कहा जा रहा है। इन पोस्टरों में नशा को बढ़ावा देने वाला प्रत्याशी तो कोई धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाला बताया गया है। पोस्टर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कह रहे है कि बीजेपी के पास जनता के बीच में जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कभी हमारे प्रत्याशियों के ऊपर झूठे आरोप लगा रही है। बीजेपी कितनी डरी हुई है। आखिर किसके बातों में है कितना दाम यह तो चुनाव बाद परिणाम ही बताएंगें, लेकिन इन कार्टून और पोस्टर की लड़ाई ने लोकसभा चुनाव को रोचक ज़रूर बना दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • CONGRESS
  • भूपेश बघेल
  • BJP
  • ताम्रध्वज साहू
  • विकास उपाध्याय
  • ज्योत्सना महंत
  • डॉ. शिव डहरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा