महिला आरक्षण पर बीजेपी की जनआक्रोश रैली, सीएम साय ने निंदा प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र बुलाने का किया ऐलान

Umeshwari Baghel | Apr 20, 2026, 22:45 IST
Share
bjp-jan-akrosh-rally-raipur-women-reservation-bill-special-session
bjp-jan-akrosh-rally-raipur-women-reservation-bill-special-session

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में बीजेपी ने रायपुर में जनआक्रोश रैली निकाली। रैली की शुरुआत बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से हुई और यह सुभाष स्टेडियम तक पहुंची। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया।

NEWS IN SHORT

  • बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल पर निकाली जनआक्रोश रैली
  • मुख्यमंत्री साय ने महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया
  • राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने महागठबंधन को महिला विरोधी करार दिया
  • रैली में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन
  • जनआक्रोश यात्रा में पदयात्रा का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

NEWS IN DETAIL

Raipur। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बीजेपी ने आज रायपुर में जनआक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस जनआक्रोश यात्रा की शुरुआत बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से हुई

और यह सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। रैली में बीजेपी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए

जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, (छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े)कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा प्रमुख थे।

सीएम साय का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान ऐलान किया कि राज्य सरकार इस महीने एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी। इस सत्र में विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा।'

369
369

मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्र बुलाने की प्रक्रिया में सबसे पहले मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री इस पर फैसला लेते हैं, इसके बाद यह राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाता है, और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद ही सत्र बुलाया जाता है।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का महागठबंधन पर हमला

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने रैली में बोलते हुए कहा कि यह महिलाओं का आक्रोश है, और इंडी महागठबंधन महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने इसे महिला विरोधी गठबंधन करार दिया और इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया।

रैली में पदयात्रा का आयोजन

रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुछ पदयात्राओं का भी आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और महिला आरक्षण बिल के समर्थन में अपनी आवाज उठाई।

यह खबरें भी पढ़े...

महिला आरक्षण 33 प्रतिशत पर MP में सियासी जंग तेज: जीतू पटवारी का पलटवार, खंडेलवाल का आक्रोश अभियान

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़कों पर उतरी 25 हजार महिलाएं, सीएम बोले- नारी अपमान नहीं भूलती

एमपी में महिला आरक्षण पर कांग्रेस का पलटवार: प्रदेशभर में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस, इतिहास गिनाकर BJP को घेरने की तैयारी

पीएम मोदी की बंगाल में हुंकार: महिला आरक्षण पर TMC का विश्वासघात, बंगाल की बेटियां मांगेंगी हिसाब

Tags:
  • डिप्टी सीएम अरुण साव
  • महिला आरक्षण
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह
  • महिला आरक्षण 33 प्रतिशत
  • मुख्यमंत्री साय
  • छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • लक्ष्मी वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती