छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी की तलाश, स्मृति ईरानी को मिल सकती है कमान

Arun Tiwari | Aug 26, 2026, 16:35 IST
Share
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी की तलाश
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी की तलाश

छत्तीसगढ़ बीजेपी को जल्द नया प्रदेश प्रभारी मिल सकता है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खाली पद के लिए 4 बड़े नाम चर्चा में हैं। इनमें से किस चेहरे पर पार्टी लगाएगी दांव, इस पर सबकी नजर है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव के बाद अब राज्यों के प्रभारियों में भी फेरबदल की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ बीजेपी को नया प्रभारी मिलने की चर्चा है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी पहले नितिन नवीन ही थे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से यह कुर्सी खाली है।

पार्टी के भीतर नए प्रभारी के लिए चार नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, संगठन में लंबे अनुभव वाले सुनील बंसल, मध्यप्रदेश के गजेंद्र पटेल और उत्तर प्रदेश के हरीश द्विवेदी के नाम शामिल हैं।

राष्ट्रीय महासचिव को प्रभार:

बीजेपी ने हाल ही में राष्ट्रीय संगठन की नई टीम घोषित की है। 17 अगस्त को घोषित टीम में स्मृति ईरानी, गजेंद्र पटेल और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुनील बंसल को भी राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। राष्ट्रीय टीम में बदलाव के बाद अब संगठन की जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा होना है।

राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए ऐसे चेहरे पर विचार किया जा रहा है, जिसके पास संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का अनुभव हो।

स्मृति ईरानी सबसे चर्चित नामों में:

चार नामों में स्मृति ईरानी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति का प्रमुख चेहरा रही ईरानी को नई टीम में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। लंबे अंतराल के बाद संगठन में उनकी महत्वपूर्ण वापसी हुई है। पार्टी के भीतर उन्हें प्रभावी वक्ता और राजनीतिक-संगठनात्मक मामलों की समझ रखने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है।

सुनील बंसल का संगठनात्मक अनुभव मजबूत:

सुनील बंसल भी इस दौड़ में महत्वपूर्ण नाम माने जा रहे हैं। वे बीजेपी संगठन में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं और राष्ट्रीय महासचिव के पद पर अपनी जगह बरकरार रखने वाले चुनिंदा नेताओं में हैं। चुनावी प्रबंधन और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उनका नाम छत्तीसगढ़ के लिए भी चर्चा में है।

गजेंद्र पटेल और हरीश द्विवेदी भी दावेदार:

मध्यप्रदेश के गजेंद्र पटेल और उत्तर प्रदेश के हरीश द्विवेदी के नाम भी चर्चा में हैं। दोनों को नई राष्ट्रीय टीम में महासचिव बनाया गया है। हरीश द्विवेदी फिलहाल असम के प्रभारी के तौर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं गजेंद्र पटेल को मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

छत्तीसगढ़ के लिए फैसला क्यों अहम:

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के साथ संगठन को भी लगातार सक्रिय रखने की कोशिश हो रही है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

प्रभारी संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच सेतु का काम करता है। साथ ही सरकार और संगठन के बीच तालमेल, आगामी चुनावों की रणनीति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के विस्तार जैसे मुद्दों पर भी उसकी भूमिका रहती है।

बीजेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन विस्तार और आने वाले चुनावों की तैयारियों पर जोर देना शुरू कर दिया है। नई टीम की बैठकों में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों की समीक्षा पर चर्चा हुई है।

दिलचस्प यह भी है कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय संगठन में इस बार खास प्रतिनिधित्व मिला है। दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन बैठक में फैसला:

अब निगाहें बीजेपी की आगामी संगठनात्मक बैठक पर हैं। इसी बैठक और केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर होने वाले मंथन के बाद छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। चार नामों में से किसे जिम्मेदारी मिलती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

प्रदेश प्रभारी से शिकायत की तो पूर्व मंत्री पांसे ने अपने ही ब्लॉक अध्यक्ष को धमकाया

बीजेपी के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने लगाई फटकार, राजस्थान के नेताओं से चल रहे नाराज

एमपी कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई से प्रदेश प्रभारी नाराज, विधायक आरिफ मसूद को लगाई फटकार!

कांग्रेस आज करेगी उम्मीदवारों की घोषणा,प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आएंगे

Tags:
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • स्मृति ईरानी
  • भारतीय जनता पार्टी
  • सुनील बंसल
  • गजेंद्र पटेल
  • प्रदेश प्रभारी
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे