किरण सिंहदेव हो सकते हैं रिपीट, कल लगेगी नाम पर मुहर
Arun Tiwari | Jan 16, 2025, 20:23 IST
BJP State President Update News the sootr
Chhattisgarh BJP State President : छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हो रहा है। 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जायेगी। सूत्रों की मानें तो मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को रिपीट किया जा सकता है।
Chhattisgarh BJP State President : छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हो रहा है। 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जायेगी। सूत्रों की मानें तो मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को रिपीट किया जा सकता है। केंद्रीय संगठन की मंशा किसी बड़े फेरबदल की नहीं रही तो किरण देव को ही दोबारा संगठन की कमान दी जाएगी।
2 करोड़ हर महीने कमीशन लेते थे लखमा, 2 साल में 2161 करोड़ का शराब घोटाला
इन दिनों बीजेपी के संगठन चुनाव चल रहे हैं। जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो चुकी है। पार्टी के संगठन नियमों के अनुसार आधे से ज्यादा जिला अध्यक्षों के निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन किया जा सकता है। 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। वर्तमान अध्यक्ष को फिर से चुना जाएगा या फिर नया चेहरा आएगा यह शुक्रवार को तय हो जाएगा।
वर्तमान अध्यक्ष किरण सिंहदेव को विष्णु कैबिनेट में शामिल करने की चर्चाएं जोरों पर हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो संगठन किरण देव को मंत्री न बनाकर उनको रिपीट कर सकता है।
भूपेश बघेल के भी नोटशीट पर लखमा के साथ साइन, कड़ियां जोड़ रही ED
किरण देव एक साल पहले ही प्रदेश संगठन के मुखिया बने थे। विधानसभा चुनाव के बाद तत्कालीन अध्यक्ष अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया था। इसीलिए उनके स्थान पर किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। किरण देव बस्तर संभाग से आते हैं। उनकी संगठन क्षमता के आधार पर ही उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। यदि किरण देव मंत्री नहीं बने तो हो सकता है वे फिर से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हो जाएं। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर आये तो एयरपोर्ट से सीधे किरण देव के निवास पर पहुंचे।
नए BJP प्रदेश अध्यक्ष बांटेंगे टिकट, 17 जनवरी को नाम की घोषणा
केंद्रीय नेतृत्व कोई बड़ा उलटफेर करना नहीं चाहता। न ऐसे नेता की ताजपोशी चाहता है जो नया पावर सेंटर बन जाये। किरण देव की एक साल की वर्किग से ये साफ है कि वे इन फॉर्मूलों पर फिट बैठते हैं। वे सत्ता और संगठन में पूरा संतुलन बनाकर चल रहे। सीएम और उनके बीच में बेहतर तालमेल है। वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो सकते हैं।
CG Breaking : कोयला घोटाला केस से जस्टिस विश्वनाथन ने खुद को अलग किया
बीजेपी संगठन के अंदर कुछ नामों की चर्चा भी चल रही है। संगठन में इस बात का भी मंथन चल रहा है कि नए मुखिया के लिए सवर्ण को या ओबीसी को चुना जाए या फिर किसी नए चेहरे को मौका दिया जाए। जो नाम दौड़ में हैं उनमें धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल,सौरभ सिंह और गजेंद्र यादव शामिल हैं। वहीं चर्चा ये भी है कि टिकट वितरण हो या फिर संगठन चुनाव, केंद्रीय नेतृत्व हमेशा अपने फैसलों को लेकर चौंकाता रहा है। संगठन के अंदर ये भी चर्चा है कि दिल्ली की पसंद से कोई सरप्राइज एलीमेंट न आ जाये।

बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कल

किरण सिंहदेव

किरण सिंहदेव क्यों
केंद्रीय नेतृत्व कोई बड़ा उलटफेर करना नहीं चाहता। न ऐसे नेता की ताजपोशी चाहता है जो नया पावर सेंटर बन जाये। किरण देव की एक साल की वर्किग से ये साफ है कि वे इन फॉर्मूलों पर फिट बैठते हैं। वे सत्ता और संगठन में पूरा संतुलन बनाकर चल रहे। सीएम और उनके बीच में बेहतर तालमेल है। वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो सकते हैं।
CG Breaking : कोयला घोटाला केस से जस्टिस विश्वनाथन ने खुद को अलग किया
संगठन के अंदर इन नामों की भी चर्चा
बीजेपी संगठन के अंदर कुछ नामों की चर्चा भी चल रही है। संगठन में इस बात का भी मंथन चल रहा है कि नए मुखिया के लिए सवर्ण को या ओबीसी को चुना जाए या फिर किसी नए चेहरे को मौका दिया जाए। जो नाम दौड़ में हैं उनमें धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल,सौरभ सिंह और गजेंद्र यादव शामिल हैं। वहीं चर्चा ये भी है कि टिकट वितरण हो या फिर संगठन चुनाव, केंद्रीय नेतृत्व हमेशा अपने फैसलों को लेकर चौंकाता रहा है। संगठन के अंदर ये भी चर्चा है कि दिल्ली की पसंद से कोई सरप्राइज एलीमेंट न आ जाये।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari