BJP ने किया कांग्रेस को क्लीन स्वीप, सभी 10 नगर निगमों में मेयर की जीत

Arun Tiwari | Published:
Share
BJP won 10 municipal elections 2025 the sootr
BJP won 10 municipal elections 2025 the sootr

BJP won 10 municipal elections 2025 : नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। सभी दस नगर निगम में बीजेपी के मेयर जीतकर आए हैं। पिछले चुनाव में सभी नगर निगम में कांग्रेस के मेयर थे।

BJP won 10 municipal elections 2025 : नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। सभी दस नगर निगम में बीजेपी के मेयर जीतकर आए हैं। पिछले चुनाव में सभी नगर निगम में कांग्रेस के मेयर थे। इस बार बीजेपी ने सभी सीटें अपने नाम कर ली है। यानी बीजेपी ने 10-10 से जीत हासिल की है। रायपुर में 15 साल बाद बीजेपी का मेयर बना है। रायपुर से बीजेपी की मेयर उम्मीदवार मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को बड़े अंतर से हराया।

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लगा बड़ा झटका, अपना ही गढ नहीं बचा पाए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।



ये खबर भी पढ़ें... Local Body Election 2025 Result: मंत्री जायसवाल की बहू चुनाव हारीं


बीजेपी ने नगर निगम में किया कांग्रेस को क्लीन स्वीप


रायपुर - बीजेपी की मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को हराया ।
दुर्ग - बीजेपी की अलका बाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू को मात दी।
राजनांदगांव - बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्वेदी को हराया।
धमतरी - बीजेपी के जगदीश रामू रोहरा जीते।
जगदलपुर - बीजेपी के संजय पांडे ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू पर जीत दर्ज की।
रायगढ़ - बीजेपी के जीवर्धन चौहान ने जानकी काटजू को शिकस्त दी।
कोरबा - बीजेपी की संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस की उषा तिवारी को हराया।
बिलासपुर - बीजेपी की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया।
अंबिकापुर - बीजेपी की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को मात दी।
चिरमिरी - बीजेपी के रामनरेश राय ने कांग्रेस के डॉ विनय जायसवाल को मात दी।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद कमल खिला, एजाज ढेबर 500 वोट से पीछे

15 साल बाद रायपुर में बीजेपी की जीत

पिछले 15 साल से रायपुर नगर निगम का कब्जा था लेकिन इस बार बीजेपी ने कांग्रेस से मेयर की चेयर छीन ली है। तीन बार की पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को हरा दिया है। दीप्ति दुबे के पति प्रमोद दुबे महापौर रह चुके हैं और नगर निगम में सभापति भी रहे हैं।

यही कारण था कि कांग्रेस उनकी पत्नी को टिकट दिया था। लेकिन कांग्रेस की यह रणनीति काम नहीं आई और मीनल चौबे ने बड़ी जीत हासिल कर ली। पिछली कांग्रेस के ऐजाज ढेबर रायपुर के महापौर थे। उनको अप्रत्यक्ष प्रणाली से पार्षदों के जरिए कांग्रेस ने मेयर बनाया था।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस बोली- MLA भावना बोहरा ने वोटरों को बंटवाया पैसा और शराब

Tags:
  • छत्तीसगढ़ चुनाव
  • छत्तीसगढ़ चुनाव न्यूज
  • Local body elections
  • Municipal elections
  • Panchayat and local body elections
  • नगरीय निकाय चुनाव छत्तीसगढ़
  • local body elections 2024-25
आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत

By Arun Tiwari

आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत
विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में

By Sanjay Gupta

विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में
जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

By Neel Tiwari

जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Jageshwar Prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में

By Arun Tiwari

अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन