बीजेपी में कार्यकारी अध्यक्ष की चर्चा, तोखन साहू को मिल सकती है कुर्सी

Arun Tiwari | Published:
Share
बीजेपी में कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी में कार्यकारी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चा है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का नाम प्रमुख दावेदार के तौर पर सामने आया है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के संगठन में बड़े बदलाव की संभावना है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का नाम कार्यकारी अध्यक्ष के लिए प्रमुख दावेदारों में बताया जा रहा है। संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में चर्चा के लिए तोखन साहू को दिल्ली बुलाया गया है।

संगठन को धार देने की कवायद:

प्रदेश बीजेपी में इन दिनों संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए नई जिम्मेदारियां तय करने पर मंथन चल रहा है। पार्टी नेतृत्व एक ऐसा संतुलन बनाने की कोशिश में है, जिसमें सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण भी साधे जा सकें। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल होने से फिलहाल ज्यादा सक्रिय नहीं। ऐसे उनके साथ एक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है।

तोखन साहू के नाम की चर्चा क्यों:

तोखन साहू वर्तमान में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं और छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे ओबीसी वर्ग से आते हैं और संगठन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के तौर पर भी उनकी मजबूत पहचान है। ऐसे में यदि उन्हें प्रदेश बीजेपी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो पार्टी के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा मिल सकती है।

बृजमोहन और शिवरतन के नाम भी चर्चा में:

कार्यकारी अध्यक्ष या संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर सिर्फ तोखन साहू का ही नाम नहीं चल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय और शिवरतन शर्मा के नामों को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ बीजेपी के सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं और लंबे समय से संगठन व सरकार दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं।

हालांकि उनके कद और उनकी मुखरता को देखते हुए उनको नई जिम्मेदारी देने की संभावना कम है। वहीं शिवरतन शर्मा की पहचान संगठन से जुड़े मजबूत नेता के रूप में रही है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर सकता है। सांसद संतोष पांडेय भी इस इस दौड़ में शामिल हैं।

सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर फोकस:

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद पार्टी के सामने सरकार के कामकाज के साथ संगठन को भी लगातार सक्रिय रखने की चुनौती है। आने वाले समय में स्थानीय निकायों से लेकर अन्य राजनीतिक गतिविधियों तक संगठन की भूमिका अहम रहने वाली है।

ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बंटवारे के तौर पर भी देखा जा रहा है। यदि यह फैसला होता है तो प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष संगठन के रोजमर्रा के कामकाज, जिलों के दौरे, बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

फिलहाल सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाले केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, ट्रक से टकराई कार

किरण सिंहदेव को ही छत्तीसगढ़ी कमल की कमान , फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव का एक्सीडेंट

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल क्यों बोले- नेता फील्ड में कम कागजों में ज्यादा कर रहे वर्क

Tags:
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • छत्तीसगढ़
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
  • तोखन साहू
  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • किरण सिंह देव
आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत

By Arun Tiwari

आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत
विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में

By Sanjay Gupta

विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में
जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

By Neel Tiwari

जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Jageshwar Prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में

By Arun Tiwari

अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन