बोर्ड परीक्षा साल में दो बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बदलाव
VIKASH TRIVEDI | Feb 22, 2024, 13:24 IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक बोर्ड
छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएगी। यह व्यवस्था सत्र 2025-26 से लागू होगी, यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया जाएगा। अभी प्रदेश में साल में एक बार ही परीक्षाएं आयोजित की जाती है।
RAIPUR: छत्तीसगढ़ बोर्ड ( Chhattisgarh Board ) परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएगी। यह व्यवस्था सत्र 2025-26 से लागू होगी, यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ( NEP 2020 ) के तहत किया जाएगा। अभी प्रदेश में साल में एक बार ही परीक्षाएं आयोजित की जाती है। लेकिन अगले साल से इसमें बदलाव किया जाएगा। बता दें कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरु होगी, इसमें लगभग 6.25 लाख छात्र परीक्षा में बैठेंगे।
कोर्स को अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाएगा
जानकारी के मुताबिक साल में दो बार बोर्ड की परीक्षा आयोजित करने से छात्रों को फायदा होगा। इससे बोर्ड एग्जाम ( BOARD EXAM ) के कारण छात्रों में होने वाला तनाव कम होगा। कोर्स को अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाएगा, जिससे छात्रों पर पढ़ाई का बोझ कम होगा। साल में दो बार बोर्ड परीक्षा की नीति को लागू जून 2024-25 के सत्र शुरू होगा, यह सिंगल बोर्ड एग्जाम का आखिरी सत्र होगा। सीबीएसई (CBSE) बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी में जुट गया है।
ये खबर भी पढ़ीए ...
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/shivraj-singh-chauhan-jeetu-patwari-jhooth-aur-berojagaaree-3910516
सत्र 2025-26 से लागू होगा नियम
कुछ ही दिन पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रायपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, वहीं उन्होंने कहा था कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सीबीएसई के छात्रों को एक साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा, अब सीबीएसई बोर्ड इसकी तैयारी में जुट गई है, जल्द ही साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।
इससे छात्रों को क्या फायदा होगा
- छात्रों का तनाव कम होगा.
- अध्ययन में आसानी क्योंकि सेलेबस दो भागों में है।
- हर चैप्टर को बराबर वेटेज मिलेगा।
- शिक्षकों को सेलेबस पूरा करने की सुविधा।
- मूल्यांकन सही ढंग से किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। यह व्यवस्था सत्र 2025-26 से लागू होगी
ये खबर भी पढ़ीए ...
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/server-problem-less-posts-reduced-candidates-in-psc-less-than-two-lakh-candidates-for-110-posts-3911750
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA