स्वास्थ्य सचिव कटारिया के रवैये से नाराज बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा में शिकायत
Aishwarya Dwivedi | Published:
बृजमोहन-अग्रवाल-आईएएस-कटारिया-विवाद
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया पर फोन पर अभद्रता और विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है। सांसद की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने केंद्र सरकार से फैक्चुअल नोट मांगा है।
समझें क्या है पूरा मामला
विवाद की शुरुआत कैसे हुई
21 मई को दी गई अपनी औपचारिक शिकायत में उन्होंने लिखा कि यह रवैया संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत उनके विशेषाधिकार का हनन है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल दिशा निर्देशों का उल्लंघन भी बताया।
20 मई को क्या हुआ था
अमित कटारिया ने शाम 7:44 बजे सांसद को फोन किया। उस समय सांसद व्यस्त होने के कारण कॉल रिसीव नहीं कर सके। बाद में फुर्सत मिलते ही उन्होंने कॉल बैक किया।
सांसद की शिकायत के अनुसार इस बातचीत में कटारिया का लहजा बेहद रूखा और अपमानजनक था। उन्होंने कहा कि कटारिया ने बातचीत में अहंकारपूर्ण ढंग से जवाब दिया।
जो करना है कर लो वाला बयान
सांसद ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा कि जब एक सांसद के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम नागरिकों के साथ रवैया कैसा होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस अफसर के खिलाफ पहले भी जनप्रतिनिधियों की शिकायतें आती रही हैं।
सांसद की मांग क्या है
अब मामला कहां तक पहुंचा
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और मुख्य सचिव विकास शील का इस मामले पर फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस विषय पर आगे कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि सांसद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी इसकी शिकायत की या नहीं।
अमित कटारिया का विवादों से पुराना नाता
2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर दौरे पर आए थे, तब कटारिया बस्तर कलेक्टर थे। उन्होंने प्रधानमंत्री की अगवानी धूप के काले चश्मे के साथ की थी, जिसे गरिमा के प्रतिकूल माना गया। राज्य सरकार ने तब उन्हें आचार संहिता को लेकर नोटिस जारी किया था।
FAQ
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किस पर आरोप लगाया है?
सांसद ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कटारिया ने फोन पर उनसे रूखा व्यवहार किया। सांसद ने इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की है। - MP VS IAS विवाद कब शुरू हुआ था?
यह विवाद 20 मई को फोन पर हुई बातचीत के दौरान शुरू हुआ। सांसद के मुताबिक इसी दौरान कटारिया ने विवादित बात कही। अगले दिन सांसद ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
यह खबरें भी पढ़ें...
सरकारी जमीन किसी के बाप की नहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले, रेंजर नहीं आया सस्पेंड करो
सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले- मेरे साथ कोई सौतेला व्यवहार नहीं कर सकता
पैसे देकर बन रहे इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया मुद्दा
जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान
By Kaushiki
News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?
By Harish Divekar
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
By Ramanand Tiwari
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
By Sanjay Gupta
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
By Arun Tiwari
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
By Raghvendra Singh Rathore