घर बेचकर लुट गया बिल्डर! 95 लाख का चेक निकला नकली

Harrison Masih | May 13, 2025, 17:17 IST
Share
Builder looted fake cheque 95 lakh fraud chattisgarh  the sootr
Builder looted fake cheque 95 lakh fraud chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश इलाके समता कॉलोनी सेक्टर-1 से एक बड़ी आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक बिल्डर को 95 लाख रूपए का मकान सौंपने के बाद फर्जी चेक दिए जाने से ठगी का शिकार होना पड़ा। पीड़ित ने डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश इलाके समता कॉलोनी सेक्टर-1 से एक बड़ी आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक बिल्डर को 95 लाख रूपए का मकान सौंपने के बाद फर्जी चेक दिए जाने से ठगी का शिकार होना पड़ा। घटना को लेकर पीड़ित ने डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE 12th Board Result: रायपुर की प्रगति अग्रवाल छत्तीसगढ़ में टॉपर

तीन महीने पहले की गई थी डील

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समता कॉलोनी सेक्टर-1 के निवासी प्रकाश चंद जायसवाल (59) पेशे से बिल्डर और डेवलपर हैं। उन्होंने 10 जनवरी 2025 को शांति इनक्लेव, मंजित ग्रीन सिटी के पास स्थित एक मकान को बंटी रस्तोगी और मोहनीश श्रीवास्तव नामक दो व्यक्तियों को ₹95 लाख रूपए में बेचा था। दोनों खरीदारों ने भुगतान चेक के माध्यम से करने की बात कही थी।

ये खबर भी पढ़ें... तलाक के बाद ग्राउंड फ्लोर पति और फर्स्ट फ्लोर पर रहेगी पत्नी

बैंक ने बताया चेक फर्जी

बिल्डर प्रकाश चंद ने जब सौदे के बाद दिए गए चेक को बैंक में जमा कराया, तो बैंक की तरफ से बताया गया कि चेक फर्जी हैं और भुगतान नहीं किया जा सकता। इस घटना से आहत होकर प्रकाश चंद ने डीडी नगर थाना में IPC की धारा 418 (धोखाधड़ी), 420 (जालसाजी) और 34 (साझा अपराध) के तहत FIR दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें... ओडिशा के फार्मासिस्ट की हत्या में नया मोड़, पहले दवा मांगने बुलाया, फिर...

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी एसएन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बिल्डर से धोखाधड़ी की गई है। आरोपियों ने बिल्डर को मकान लेकर फर्जी चेक थमाया, जिससे 95 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मेडिकल घोटाला में छोटी मछलियां फंसी, मगरमच्छ अब तक बाहर

Builder | looted | Fake | fraud of lakhs | Raipur | chattisgarh | धोखाधड़ी | छत्तीसगढ़ धोखाधड़ी | धोखाधड़ी का मामला

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • fraud of lakhs
  • छत्तीसगढ़ धोखाधड़ी
  • धोखाधड़ी का मामला
  • looted
  • धोखाधड़ी
  • Fake
  • Builder
  • बिल्डर
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती