घर बनाना अब आसान नहीं... सीमेंट के बाद गिट्टी की बढ़ी कीमत

Kanak Durga Jha | Jun 02, 2025, 12:21 IST
Share
Building house not easy now after cement price ballast increased
Building house not easy now after cement price ballast increased

Ballast Price Increased : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानसून अभी पूरी तरह से नहीं आया है, लेकिन रेत और गिट्टी खदान वालों ने इसकी कीमत बढ़ा दी है।

Ballast Price Increased : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानसून अभी पूरी तरह से नहीं आया है, लेकिन रेत और गिट्टी खदान वालों ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। मकान बनाने के साथ ही किसी भी तरह का कंस्ट्रक्शन करने वालों को अब खासी परेशानी होगी। आज से गिट्टी की एक-एक गाड़ी के लिए उन्हें 7000 रुपए तक ज्यादा देना पड़ेगा। गिट्टी की कीमत बढ़ने के साथ ही खदान वालों और सप्लायरों में भी ठन गई है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... आज भी होगी भयंकर बारिश

खदान वालों का कहना है कि लोग वजन के हिसाब से गिट्टी खरीदें। फीट में खरीदने पर उन्हें गिट्टी महंगी मिलेगी। क्योंकि इस तरह की शिकायत आई है कि 600 फीट की गाड़ी में सप्लायर 550 फीट की ही सप्लाई करते हैं। लोगों को जागरूक करने एसोसिएशन ने पंपलेट भी बांटने शुरू कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...CG से दिल्ली जा रही फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, आसमान में कई चक्कर लगाए

नई रेट लिस्ट जारी

गिट्टी खदान एसोसिएशन ने 1 जून को नई रेट लिस्ट जारी की है। 18 से 20 रुपए फीट मिलने वाली गिट्टी अब 18 से 30 रुपए फीट में बिकेगी। यानी हर साइज की गिट्टी लोगों को महंगी ही बेची जाएगी। 700 फीट की एक गाड़ी लोगों को 12600 से 21000 रुपए तक में मिलेगी। पहले यही गाड़ी 12600 से 14000 रुपए तक में मिल जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, खनिज विभाग के अफसर बिना पिट पास वाली गाड़ियों से जबरदस्त जुर्माना वसूल कर रहे हैं। पहले खदान वाले रॉयल्टी की चोरी करते थे। इससे गिट्टी की कीमत भी कम रहती थी।

ये खबर भी पढ़िए...सरगुजा में बड़ा हादसा... प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत, मचा हड़कंप

गिट्टी वालों का भी बना सिंडिकेट

जिस तरह रेत घाट के सिंडिकेट में प्रभावशाली लोग शामिल हैं उसी तरह गिट्टी खदान के सिंडिकेट में भी रसूखदारों का कब्जा है। इन लोगों का सरकार में खासा दबदबा है। खनिज विभाग के अफसर भी इन पर कार्रवाई करने से बचते हैं। यही वजह है कि बिना किसी डर के सिंडिकेट ने एक साथ गिट्टी की कीमत बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… नक्सलियों के हुए टुकड़े-टुकड़े

Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | CG News | cg news update | cg news today | cg news hindi

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई