गैंगस्टर अमित के घर पर चला बुलडोजर, भिलाई गोलीकांड के बाद से फरार

Deeksha Nandini Mehra | Jun 28, 2024, 13:48 IST
Share
bhilai news
bhilai news

भिलाई गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित जोश के घर बीएसपी और जिला प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। आरोपी ने एवेन्यू चौक के पास मंगलवार रात को दो लोगों पर गोली चलाई थी।

Bhilai Firing Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई टाउनशिप ग्लोब चौक में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। आरोपी ने भिलाई सेक्टर 6 की बिल्डिंग में अवैध कब्जा कर घर बनाया था। जिसपर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अमित जोश और उसका साथी फरार है। आरोपी अमित जोश के खिलाफ एक ही थाने में 24 मामले दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़िए ...कैट ने कहा- श्रीनिवास राव योग्यता के आधार पर बनाए गए थे HOFF

ये है पूरा मामला

दो दिन पहले 25 जून को देर रात भिलाई के टाउनशिप ग्लोब चौक में नशे में धुत आरोपी अमित जोश ने एक विवाद के बीच तीन राउंड फायरिंग की। इस घटना में 2 लोगों को गोली लगी। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर है।

दोनों घायलों में से एक सुनील यादव Jio कंपनी का कर्मचारी है और दूसरा आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। इस गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन और भिलाई इस्पात संयंत्र के अतिक्रमण शाखा ने अपराधी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़िए ...पानी मांगने पर बेटे ने कर दी पिता की हत्या, पुलिस को हादसा बताकर किया गुमराह

आरोपी की जिलाबदर की मांग

जानकारी के अनुसार बदमाश अमित जोश के खिलाफ दुर्ग जिले में 49 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अमित जोश को जिला बदर करने की मांग की है। दूसरा आरोपी सागर बाघ उर्फ डागी भी आदतन बदमाश है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपी यशवंत नायडू और अंकुर शर्मा के खिलाफ भी भिलाई नगर थाना में पुराने मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए ...पीडीएस सिस्टम में लीकेज: एक रुपए वाला चावल 60 रुपए किलो में बिक रहा, पॉलिश के बाद लगता है ब्रांडेड

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भिलाई गोलीकांड
  • Bhilai Firing Case
  • Gangster Amit Josh
  • गैंगस्टर अमित जोश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग