बसों में ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य
छत्तीसगढ़ में बसों के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम, बिना VLTD वाली बसें होंगी जब्त!
Harrison Masih | Updated:
छत्तीसगढ़ की बसों में ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य 2026
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने यात्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश की करीब 33% बसों में अभी तक ट्रैकिंग सिस्टम नहीं लगा है। विभाग ने बस संचालकों को 15 दिन की अंतिम मोहलत दी है।
समझें क्या है पूरा मामला
परिवहन विभाग ने की समीक्षा बैठक
बैठक में बसों में लगी ट्रैकिंग डिवाइस की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हुई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जिन बसों में ट्रैकिंग सिस्टम नहीं लगा, उनमें अगले 15 दिनों में अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
जिन बसों में उपकरण लगा है लेकिन तकनीकी कारणों से सक्रिय नहीं है, उसे भी तत्काल चालू कराया जाए।
33% बसें अभी भी ट्रैकिंग से बाहर
बाकी करीब 5 हजार बसें यानी कुल पंजीकृत बसों का 33 फीसदी इस सुरक्षा प्रणाली से वंचित हैं।
विभाग पहले भी कई बार निर्देश दे चुका है, लेकिन पालन नहीं हुआ। अब 15 दिन की अंतिम डेडलाइन तय करते हुए सख्त चेतावनी दी गई है।
VLTD कैसे काम करता है
दुर्घटना, आपात स्थिति या निर्धारित मार्ग से भटकने पर तत्काल जानकारी मिल जाती है। यात्री 'संगवारी' ऐप के जरिए बस की वास्तविक समय की लोकेशन देख सकते हैं।
महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह डिवाइस बेहद जरूरी मानी जाती है।
कंट्रोल रूम से होगी लाइव मॉनिटरिंग
सभी जिलों में स्मार्ट कैमरों से निगरानी
इससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तत्काल पहचान और कार्रवाई संभव होगी।
FAQ
- VLT ट्रैकिंग डिवाइस क्या होती है?
यह सैटेलाइट आधारित डिवाइस है जो बस की रियल टाइम लोकेशन, गति और मार्ग की जानकारी कंट्रोल रूम को देती है। आपात स्थिति में तत्काल जानकारी मिलती है। यात्री संगवारी ऐप से बस की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। - CG में बसों में VLTD ट्रैकिंग सिस्टम लगाने की डेडलाइन क्या है?
परिवहन विभाग ने 15 दिन की डेडलाइन दी है। इस अवधि में ट्रैकिंग सिस्टम नहीं लगाने पर मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई होगी। प्रदेश की 33% यानी करीब 5000 बसों में अभी तक यह सिस्टम नहीं लगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
अब हर यात्री होगा ट्रैक, चारधाम यात्रा 2026 में लागू होगा हाईटेक RFID ट्रैकिंग सिस्टम
रेडियो कॉलर से होगी तेंदुओं की रियल-टाइम ट्रैकिंग, इंसानी बस्तियों में घुसपैठ पर लगेगा अंकुश
इंदौर में रियल टाइम ट्रैफिक ट्रैकिंग सिस्टम शुरू, जाम लगा तो 5 मिनट में पहुंचकर क्लीयर कराएगी पुलिस
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
By Sumit Kumar
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
By VINAY VERMA
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
By Ashish Bhardwaj
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
By Arun Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
By Raghvendra Singh Rathore
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
By Arun Tiwari
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj