नान घोटाले में AG रहे वर्मा, टुटेजा और डॉ. शुक्ला की होगी सीबीआई जांच

Marut raj | Dec 18, 2024, 19:37 IST
Share
CBI investigation into civil supplies corporation naan scam the sootr
CBI investigation into civil supplies corporation naan scam the sootr

भूपेश बघेल सरकार में महाधिवक्ता रहे सतीश चंद्र वर्मा, पूर्व आईएएस अफसर रहे अनिल टुटेजा और डॉ. आलोक शुक्ला के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने सहमति दे दी है।

भूपेश बघेल सरकार में महाधिवक्ता रहे सतीश चंद्र वर्मा, पूर्व आईएएस अफसर रहे अनिल टुटेजा और डॉ. आलोक शुक्ला के खिलाफ सीबीआई जांच भी शुरू हो सकती है। इनके खिलाफ ईओडब्ल्यू और एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज केस के मामले में सीबीआई जांच की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी सहमति दे दी है।

हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला

गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार की सहमति के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जल्द ही यह मामला सीबीआई के हैंडओवर किया जा सकता है।

इसलिए की गई सीबीआई जांच की अनुशंसा

उल्लेखनीय है कि ईओडब्ल्यू और एसीबी रायपुर में कांग्रेस सरकार में महाधिवक्ता रहे सतीश चंद्र वर्मा, पूर्व आईएएस अफसर रहे अनिल टुटेजा और डॉ. आलोक शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर इन तीनों के वाट्सअप चैट के आधार पर दर्ज की गई है। इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर भी केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि नागरिक आपूर्ति निगम ( नान ) घोटाले में इन तीनों ने ही जमानत लेने के लिए फर्जी दस्तावेज का उपयोग किया है।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

क्या है नागरिक आपूर्ति निगम यानी नान घोटाला

नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को राशन बांटने का काम करती रही है। ईओडब्ल्यू और एसीबी ने 12 फ़रवरी 2015 को नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के 28 ठिकानों पर एक साथ छापा मार कर करोड़ों रुपए बरामद किए थे।

CGPSC Exam में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स इंटरव्यू में ला रहे 4-5 नंबर

EOW ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में राइस मिलों से लाखों क्विंटल घटिया चावल लिया गया और इसके बदले करोड़ों रुपए की रिश्वतखोरी की गई। इसी तरह नागरिक आपूर्ति निगम के ट्रांसपोर्टेशन में भी भारी घोटाला किया गया।

दीमक की तरह रेलवे में कुर्सी से चिपके हुए हैं अफसर, नहीं हो रहा तबादला

29 लोगों के खिलाफ किया गया केस दर्ज

इस मामले में प्रारंभिक जांच के आधार पर 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद दो आईएएस अधिकारी आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। ये दोनों क्रमश: नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन थे।

देखें नोटिफिकेशन...

नान घोटाला (नागरिक आपूर्ति निगम) केस में EOW की ओर से दर्ज FIR मामले की अब CBI जांच करेगी। नोटिफिकेशन जारी।
नान घोटाला (नागरिक आपूर्ति निगम) केस में EOW की ओर से दर्ज FIR मामले की अब CBI जांच करेगी। नोटिफिकेशन जारी।

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार
  • Anil Tuteja
  • महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा से पाँच दिनों में जवाब माँगा
  • छत्तीसगढ़ नान घोटाला
  • cg news in hindi
  • पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा
  • भूपेश बघेल सरकार घोटाले
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड