केन्द्र ने DGP के लिए 2 अफसरों के नाम पर जताई सहमति, अरुण देव रेस में सबसे आगे

VINAY VERMA | May 23, 2025, 21:57 IST
Share
Centre 2 officers for DGP, Arun Dev Gautam chattisgarh the sootr
Centre 2 officers for DGP, Arun Dev Gautam chattisgarh the sootr

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक के लिए राज्य के दो आईपीएस ऑफिसर के नाम पर सहमति जता दी है। इसमें सबसे आगे वर्तमान कार्यकारी पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का नाम है, वहीं दूसरे नंबर पर हिमांशु गुप्ता है।

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक के लिए राज्य के दो आईपीएस ऑफिसर के नाम पर सहमति जता दी है। इसमें सबसे आगे वर्तमान कार्यकारी पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का नाम है, वहीं दूसरे नंबर पर हिमांशु गुप्ता है। हिमांशु गुप्ता वर्तमान में पुलिस मुख्यालय का प्रशासन देख रहे हैं। इन दोनों नाम में से अंतिम मुहर राज्य सरकार को लगानी है।

बता दें की छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सरकार को डीजीपी के लिए 4 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे। जिसमें अरुण देव गौतम, हिमांशु गुप्ता के अलावा जीपी सिंह और पवन देव शामिल थे। सूत्र बता रहे हैं कि अरुण देव गौतम का सौम्य व्यवहार सरकार और निचले अधिकारियों के साथ सामन्जय बिठाकर काम करना, इन्हें डीजीपी की रेस में सबसे आगे लाकर खड़ा करता है। इनके लिए बिहार उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के अधिकारी लॉबिंग कर रहे हैं। अगर सरकार इनके नाम पर मुहर लगाती है तो ये जारी आदेश से 2 साल तक राज्य के पुलिस महानिदेशक होंगे।

ये खबर भी पढ़ें... मधुमक्खियों के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, कर डाली थी ये गलती...

चार नाम भेजे थे राज्य सरकार ने

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजीपी के चयन के लिए चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम केंद्र को भेजे थे। इन नामों में शामिल हैं:

अरुण देव गौतम (कार्यकारी डीजीपी)

हिमांशु गुप्ता (प्रशासन, पुलिस मुख्यालय)

जीपी सिंह

पवन देव

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र ने इनमें से गौतम और गुप्ता के नामों को अपनी मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार को अब इनमें से एक नाम पर अंतिम मुहर लगानी है।

ये खबर भी पढ़ें... बीएसएफ के जवानों के बीच पहुंचे सीएम, लगाया विजय तिलक

गौतम की प्रशासनिक पकड़ बना ताकत

जानकारों की मानें तो डीजीपी की रेस में अरुण देव गौतम सबसे आगे चल रहे हैं। इनका सौम्य स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता और राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति ने उन्हें एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में स्थापित किया है। बताया जा रहा है कि इनकी कार्यशैली से न सिर्फ सरकार बल्कि वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों स्तरों के अधिकारी संतुष्ट हैं।

यह भी सामने आया है कि अरुण देव गौतम के नाम को लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक के अधिकारी सक्रिय हैं और लॉबिंग कर रहे हैं। यदि सरकार इनके नाम पर सहमति जताती है तो ये अगले दो वर्षों तक डीजीपी पद पर बने रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम 2025 घोषित: बालिकाओं ने फिर मारी बाजी

राज्य सरकार पर टिकी निगाहें

अब जब केंद्र ने अपनी सहमति दे दी है, तो राज्य सरकार के निर्णय का इंतजार है। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ को उसका स्थायी डीजीपी मिलने की पूरी संभावना है। फिलहाल, इस नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बंद कमरे में मिली थी मां और दो बच्चों की लाश...अब पति पर अटकी शक की सुई

Centre | IPS officers | DGP | chattisgarh | छत्तीसगढ़ डीजीपी | पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्र सरकार
  • पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़
  • DGP
  • IPS officers
  • chattisgarh
  • Centre
  • छत्तीसगढ़ डीजीपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज