बलौदाबाजार स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना,78 को लगे रेबीज के टीके,महिला समूह को हटाया गया
Harrison Masih | Published:
CG balaudabazar mid-day-meal-dog-contaminated-food-incident the sootr
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लछनपुर मिडिल स्कूल में मिड डे मील में कुत्ते का जूठा खाना बच्चों को परोसने का गंभीर मामला सामने आया है।
Balodabazar mid day meal case:छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड स्थित ग्राम लछनपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मिड डे मील के तहत बच्चों को कथित रूप से कुत्ते का जूठा खाना परोसने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल 78 बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने की नौबत आ गई।
ये खबर भी पढ़ें... बच्चों से छिना शिक्षा का हक : MP के इस सरकारी स्कूल के मिड डे मील रसोई में ऐसे काम करते हैं बच्चे
दिनांक 28 जुलाई 2025 को मिडिल स्कूल लछनपुर में मध्याह्न भोजन के लिए सब्जी तैयार की गई थी। लेकिन आरोप है कि उस सब्जी को एक आवारा कुत्ते ने जूठा कर दिया। बच्चों ने यह देखा और तुरंत शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। शिक्षकों ने महिला स्व सहायता समूह को चेताया और उस भोजन को न परोसने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद 84 बच्चों को वही खाना परोसा गया।
जब बच्चे घर पहुंचे और इस बारे में अपने परिजनों को बताया, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वे स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन से इस लापरवाही की कड़ी शिकायत की। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए 78 बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर एंटी-रेबीज का टीका लगाया।
ये खबर भी पढ़ें... झारखंड में मिड डे मील से मासूम की मौत, 20 बच्चे बीमार, पूर्व CM ने की कार्रवाई की मांग
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर, जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह को मिड डे मील संचालन कार्य से तत्काल हटा दिया गया है। साथ ही, स्कूल के संस्था प्रमुख को अस्थायी रूप से भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्राचार्य और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। एसडीएम पलारी की अध्यक्षता में जांच टीम बनाई गई, जिसने प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की।
ये खबर भी पढ़ें... मिड डे मील घोटाले में मंत्री राजेन्द्र यादव के ठिकानों पर ED का एक्शन, पिछले साल IT ने भी मारा था छापा
बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना Dog leftover food served to children
बलौदाबाजार लछनपुर मिडिल स्कूल बलौदाबाजार
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सेजहाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का हाल बद्तर #shorts
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्व सहायता समूह को तत्काल हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किया गया यह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... बच्चों से छिना शिक्षा का हक : MP के इस सरकारी स्कूल के मिड डे मील रसोई में ऐसे काम करते हैं बच्चे
क्या है पूरा मामला?
जब बच्चे घर पहुंचे और इस बारे में अपने परिजनों को बताया, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वे स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन से इस लापरवाही की कड़ी शिकायत की। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए 78 बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर एंटी-रेबीज का टीका लगाया।
ये खबर भी पढ़ें... झारखंड में मिड डे मील से मासूम की मौत, 20 बच्चे बीमार, पूर्व CM ने की कार्रवाई की मांग
प्रशासनिक कार्रवाई
इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्राचार्य और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। एसडीएम पलारी की अध्यक्षता में जांच टीम बनाई गई, जिसने प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की।
चिकित्सकीय एहतियात
स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर वीणा वर्मा ने बताया कि अभिभावकों और ग्रामीणों के आग्रह के बाद बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए। यह कदम पूरी तरह से एहतियातन था, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की स्वास्थ्य जटिलता न हो। यह मामला मिड डे मील जैसी महत्वपूर्ण योजना की निगरानी और क्रियान्वयन में गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज़ से प्रशासनिक सतर्कता अब जरूरी हो गई है। जांच पूरी होने तक सभी की नजरें शासन और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना Dog leftover food served to children
|
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सेजहाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का हाल बद्तर #shorts
ग्रामीणों की नाराज़गी
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari