बीजेपी 50 स्थानों पर युवा, महिला, एससी- एसटी और प्रबुद्ध लोगों का करेगी सम्मेलन

Pratibha Rana | Feb 12, 2024, 09:09 IST
Share
HHHHH
लोकसभा सीटों पर BJP ने कसी कमर

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने युवाओं और महिलाओं के साथ ही आदिवासी और अनुसूचित जाति वोटर्स को साधने रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा आने वाले समय में प्रदेश में 50 स्थानों पर युवा, महिला, एससी- एसटी के साथ ही प्रबुद्ध लोगों का सम्मेलन करेगी।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh BJP )में बीजेपी( Chhattisgarh BJP strategy )की लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha elections )को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीतियों पर अमल करना शुरू कर दिया है। अब चुनाव के लिए कुछ ही दिन का समय बचा है। इसको लेकर अब बीजेपी की तैयारी तेज हो गई है। बीजेपी ने युवाओं और महिलाओं अलावा आदिवासी और अनुसूचित जाति वोटर्स को साधने की रणनीति भी बना ली है। बीजेपी प्रदेशभर के 50 स्थानों पर युवा, महिला, एससी- एसटी के साथ ही प्रबुद्ध लोगों का सम्मेलन करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...मोहन सरकार के अंतरिम बजट या लेखानुदान में आज क्या होगा खास, जानें...

भाजपा प्रदेश में करेगी 50 सम्मेलन


छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज ( BJP preparation for Lok Sabha elections )कर दी है। बीजेपी की रणनीति पहली बार वोट डालने वाले युवा वोटरों के साथ ही आदिवासी और अनुसूचित जाति वोटर्स को अपनी तरफ करने की है। इसके अलावा पार्टी समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी पार्टी से जोड़ने की मुहिम चला रही है। बता दें, प्रदेश में मोदी की गारंटी योजना के जरिए बीजेपी महिलाओं को साध चुकी है। अब उनको योजना का फायदा दिलाकर और सम्मेलन करके आधी आबादी के वोट को पूरी तरह अपने पाले में करने की योजना है।

प्रधानमंत्री आवास-महतारी योजना से वोटर्स को साधने की कोशिश


छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh News )में बीजेपी जनता को साधने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। बीजेपी नेता पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख घर बनाने की भी चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा महतारी वंदन योजना के तहत भी पार्टी प्रदेशभर की महिलाओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को 12,000 रुपए हर साल दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP में कॉलेजों के फर्जीवाड़े पर लगेगा लगाम, अब मेडिकल कॉलेज अपनी मर्जी से नहीं भर पाएंगे सीटें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की इतनी सीटें


छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। बीजेपी का इनमें से 9 सीटों पर कब्जा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने 10 लोकसभा सीटें अपने नाम की थीं। बीजेपी को 2019 में 50.70% वोट मिले थे।

लोकसभा चुनाव क्या होता है?


लोकसभा चुनाव भारत में एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी पसंद के प्रतिनिधियों को चुनते हैं। लोकसभा भारत की संसद का निचला सदन है, जिसमें 543 सदस्य होते हैं। लोकसभा सदस्यों को लोकसभा सदस्य (सांसद) कहा जाता है।

लोकसभा चुनाव कैसे होते हैं:


  • चुनाव क्षेत्र: देश को 543 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
    उम्मीदवार: प्रत्येक चुनाव क्षेत्र से विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं।
    मतदान: 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक मतदान कर सकते हैं।
    मतगणना: मतदान के बाद, मतों की गिनती की जाती है और सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...बिहार सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, विधायक करेंगे पक्ष-विपक्ष में वोटिंग

लोकसभा चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं:


  • सरकार का गठन: लोकसभा चुनावों के माध्यम से ही भारत की सरकार का गठन होता है।
    नीतियां: लोकसभा चुनावों के माध्यम से नागरिक देश के लिए नीतियां बनाने वाले प्रतिनिधियों का चयन करते हैं।
    जवाबदेही: लोकसभा चुनावों के माध्यम से नागरिक अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...कमलनाथ पर बीजेपी में घमासान, अब डिप्टी सीएम ने क्या बोल दिया, जानिए

लोकसभा चुनावों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:


  • भारत में पहला लोकसभा चुनाव 1951-52 में हुआ था।
    लोकसभा चुनाव हर 5 साल में आयोजित किए जाते हैं।
    2019 में हुए 17वें लोकसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत हासिल किया था।
Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Chhattisgarh News
  • Chhattisgarh BJP
  • Chhattisgarh BJP strategy
  • BJP preparation for Lok Sabha elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं