कोयला घोटाला: सौम्या चौरसिया,रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम राहत, कोर्ट ने दी सभी आरोपियों को नियमित जमानत
Arun Tiwari | Jan 28, 2026, 16:57 IST
cg-coal-scam-supreme-court-grants-bail-to-ranu-sahu-saumya-chaurasiya
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले के मुख्य आरोपियों सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बागची की बेंच ने आरोपियों को अंतरिम जमानत के साथ राज्य से बाहर न रहने के आदेश दिए।
NEWS IN SHORT
- कोयला घोटाले के आरोपियों सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी।
- जमानत अंतरिम है और आरोपियों को राज्य से बाहर न रहने के आदेश भी दिए गए हैं।
- सौम्या को शराब घोटाले मामले में ईडी ने पहले गिरफ्तार किया था।
- कोयला घोटाले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार और 273 करोड़ रूपए से अधिक संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।
- जमानत के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने आरोपियों और राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया।
NEWS IN DETAIL
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बग़ाची की कोर्ट से ये जमानत मिली है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 570 करोड़ के स्कैम में शामिल
अंतरिम जमानत पर बाहर:
अभियुक्तों की तरफ़ से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनीया, शशांक मिश्रा तुषार, गिरी मुक्त गुप्ता ने पैरवी की. राज्य शासन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा ने पैरवी की।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में सस्पेंड IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई
ये है कोयला घोटाला:
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, कोल लेवी घोटाले में अब तक 273 करोड़ रूपए से अधिक की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे व कार्रवाई संभव है।
ईडी द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG COAL SCAME : छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में ACB के 4 राज्यों में छापे , रानू साहू का राजदार गिरफ्तार
CG coal scam की आरोपी सौम्या चौरसिया से पत्रकार ने पूछे अनोखे सवाल
FAQ
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला क्या है?
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला कोल लेवी से जुड़ा घोटाला है, जिसमें कोयले की बिक्री और लेवी में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ED की जांच में अब तक 273 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच की गई हैं।- कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी कौन-कौन हैं?
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले के मुख्य आरोपियों में सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें अंतरिम जमानत दी है। - कोयला घोटाले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, 35 आरोपियों के खिलाफ पांच चालान दाखिल किए गए हैं, और 273 करोड़ से अधिक की संपत्तियां ED ने अटैच की हैं। जांच अभी भी जारी है।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava