कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: CM ने कानून-व्यवस्था,साइबर क्राइम,नशे के व्यापार पर दिए कड़े निर्देश

Arun Tiwari | Oct 13, 2025, 13:27 IST
Share
cg-collector-sp-conference-2025-law-order-cybercrime-nasha-action
cg-collector-sp-conference-2025-law-order-cybercrime-nasha-action

छत्तीसगढ़ में चल रही कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस को सख्त चेतावनी दी। बैठक में कानून-व्यवस्था से लेकर साइबर क्राइम, नशे के कारोबार और सड़क सुरक्षा तक कई अहम मुद्दों पर सीधा एक्शन प्लान तय किया गया।

Raipur. छत्तीसगढ़ में चल रही कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, साइबर क्राइम, नशे के कारोबार, सड़क सुरक्षा और महिलाओं-बालिकाओं से जुड़े अपराधों की गहन समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की प्राथमिकता कानून का सख्त पालन, अपराधों पर नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा है।

ये खबर भी पढ़ें... गृह मंत्री शाह के व्यस्त कार्यक्रम से कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस स्थगित, दूसरे कार्यक्रम रहेंगे यथावत

कानून-व्यवस्था और जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा

बैठक (CG Collector-SP conference) में सीएम साय ने प्रदेश के हर जिले के प्रदर्शन की समीक्षा की और कहा कि कानून-व्यवस्था पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए।सभी जिलों में अपराध नियंत्रण, थाना स्तर पर निगरानी और जनसंपर्क प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया गया।नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

महिला और बालिका से जुड़े अपराधों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। इन अपराधों से संबंधित चालान निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत किए जाएं। महिला सुरक्षा से जुड़ी जांच और अभियोजन प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में जल्द होंगी 5000 शिक्षकों की भर्तियां, सीएम साय ने की घोषणा, स्वास्थ्यकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

साइबर क्राइम पर गहन समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बदलते स्वरूप में सामने आ रहे हैं। लोगों को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है। अंतर-विभागीय समन्वय से व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाए। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार बड़े स्तर पर किया जाए। फिलहाल 5 रेंज स्तर पर साइबर थाने संचालित हैं, वहीं 9 नए साइबर थाने जल्द शुरू किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के छग आने से पहले सीएम साय की तैयारी,कांफ्रेंस में कलेक्टर-एसपी की लेंगे क्लास

नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे से न केवल समाज प्रभावित होता है बल्कि यह अन्य अपराधों को भी बढ़ावा देता है। नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर सख्त कार्रवाई की जाए। सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने और NDPS एक्ट के मामलों में समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए। हेलमेट, सीट बेल्ट और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर दुर्घटनाओं के कारणों को दूर किया जाए। जनता में ट्रैफिक नियमों का भय और जागरूकता दोनों बनाए रखें।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में GST को लेकर सड़क पर उतरे सीएम साय, दुकानदारों और ग्राहकों से की वन टू वन चर्चा

मुख्यमंत्री का संदेश:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायने अधिकारियों से कहा कि “प्रदेश की जनता को सुरक्षित वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। हर जिला प्रशासन अपनी भूमिका पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निभाए।”

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • सीएम साय
  • कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस
  • CG Collector-SP conference
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा