दुर्ग में 765 एकड़ जमीन घोटाले का खुलासा, दो पटवारी निलंबित और 18 का तबादला
Harrison Masih | Aug 13, 2025, 15:58 IST
CG durg-land-scam-765-acre-2025 sootr
भुइयां ऐप के माध्यम से पटवारियों की आईडी का दुरुपयोग कर जमीन का फर्जी बंटवारा किया गया। इस घोटाले में जमीन को बैंक में गिरवी रखकर लोन भी लिया गया।
Durg land scam: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में एक बड़े जमीन घोटाले का मामला सामने आया है। राज्य सरकार के ऑनलाइन भुइयां ऐप के माध्यम से भू-माफियाओं ने पटवारियों की आईडी हैक कर 765 एकड़ से अधिक सरकारी और निजी जमीन को फर्जी तरीके से अलग-अलग व्यक्तियों के नाम कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... करोड़ों का घोटाला, मजदूरों के नाम फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ तक की टैक्स चोरी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राशन घोटाला, 7000 टन चावल की हेराफेरी, 19 दुकानदारों पर FIR
जांच में पता चला कि इस घोटाले में बड़ा सिंडिकेट सक्रिय था। इसके तार रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा तक फैले हुए हैं। घोटाले में शामिल मुख्य नाम इस प्रकार हैं:
दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बताया कि धारा 115/16 के तहत एसडीएम ने मामला दर्ज कर गड़बड़ी सुधार दी है। आईडी हैकिंग की तकनीकी जानकारी एनआईसी से ली जा रही है।
पाटन के पटवारी मनोज नायक और मुरमुंदा के पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा को निलंबित किया गया। 18 अन्य पटवारियों का तबादला कर दिया गया। जांच टीम का मानना है कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा था और इसमें कई स्तर पर मिलीभगत शामिल थी। जमीन को सही नामों में पुनः दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... राशन दुकानों में घोटाला, 49 करोड़ का सरकारी अनाज बाजार में बेचा गया
765 एकड़ जमीन घोटालादो पटवारी निलंबित
भुइयां ऐप घोटाला
इस घोटाले के खुलासे से स्पष्ट हुआ कि ऑनलाइन सिस्टम में सुरक्षा की कमियाँ का फायदा उठाकर भू-माफिया बड़े पैमाने पर फर्जी रिकार्ड तैयार कर रहे थे। राज्य सरकार ने कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर सरकारी या निजी जमीन के हेराफेरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... करोड़ों का घोटाला, मजदूरों के नाम फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ तक की टैक्स चोरी
घोटाले का दायरा और प्रभावित इलाके
जानकारी के अनुसार यह घोटाला मुरमुंदा पटवारी हल्का के चार गांवों में हुआ:
- मुरमुंदा: 75 हेक्टेयर सरकारी + 22 हेक्टेयर निजी जमीन
- अछोटी: 45.304 हेक्टेयर सरकारी + 27.087 हेक्टेयर निजी जमीन
- चेटुवा: 87.524 हेक्टेयर सरकारी जमीन
- बोरसी: 47.742 हेक्टेयर निजी जमीन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राशन घोटाला, 7000 टन चावल की हेराफेरी, 19 दुकानदारों पर FIR
सिंडिकेट और आरोपी
- दिनूराम यादव
- एसराम
- शियाकांत वर्मा
- हरिशचंद्र निषाद
- सुरेंद्र कुमार
- जयंत
सरकारी कार्रवाई
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि “765 एकड़ नहीं, 765 इंच जमीन की भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें शामिल किसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। यह सरकार सुशासन और सुदर्शन के साथ काम कर रही है।
पटवारियों पर कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... राशन दुकानों में घोटाला, 49 करोड़ का सरकारी अनाज बाजार में बेचा गया
765 एकड़ जमीन घोटालादो पटवारी निलंबित
दुर्ग जमीन घोटाले की मुख्य बातें
|
प्रभाव और भविष्य
FAQ
दुर्ग जमीन घोटाला क्या है?
दुर्ग-भिलाई में ऑनलाइन भुइयां ऐप के माध्यम से पटवारियों की आईडी का दुरुपयोग कर 765 एकड़ सरकारी और निजी जमीन को फर्जी तरीके से अलग-अलग नामों में दर्ज किया गया। इसमें जमीन को बैंक में गिरवी रखकर लोन भी लिया गया और जांच में पता चला कि एक बड़ा सिंडिकेट इसमें शामिल था।- दुर्ग जमीन घोटाले में कौन-कौन शामिल हैं और कार्रवाई क्या हुई?
जांच में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पाटन के पटवारी मनोज नायक और मुरमुंदा के पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा को निलंबित किया गया, जबकि 18 अन्य पटवारियों का तबादला किया गया। - जमीन घोटाले के बाद सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
राज्य सरकार ने मामले की जांच तेज कर दी है। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फर्जी बंटवारा किए गए जमीन रिकॉर्ड को सही नामों में पुनः दर्ज कराया जाएगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari