छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला आरक्षित पद के नियमों में किया बदलाव, खाली रहने पर होगी पुरुषों की भर्ती
Harrison Masih | Oct 17, 2025, 15:17 IST
cg-high-court-service-rules-amendment-women-reservation the sootr
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सेवा नियमों में किया बड़ा बदलाव! महिला आरक्षण के खाली पद अब पुरुष उम्मीदवारों से भरे जाएंगे और कई पदों के नाम बदल दिए गए हैं। जानिए कौन से पद और नियमों में आए हैं अहम बदलाव और यह कैसे प्रभावित करेंगे चयन प्रक्रिया।
Bilaspur. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने सेवा नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं, जिससे अब महिला आरक्षण और पदनाम की प्रक्रिया में बदलाव होगा। यह आदेश चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अनुशंसा और संविधान के अनुच्छेद 229(2) के तहत जारी किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से यह आदेश गुरुवार को प्रभावी हो गया।
ये खबर भी पढ़ें... कर्मचारी के प्रमोशन के लिए शर्तें तय करना सरकार का अधिकार... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
नए संशोधन के अनुसार यदि किसी आरक्षित या अनारक्षित श्रेणी में 30% महिला पद के लिए योग्य महिला उम्मीदवार न मिलने के कारण पद खाली रह जाते हैं, तो अब ये पद खाली नहीं रहेंगे। ऐसे पद उसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों से भरे जाएंगे, न कि अगले साल के लिए कैरी फॉरवर्ड होंगे या किसी अन्य महिला वर्ग से भरे जाएंगे।
इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिला आरक्षण के बावजूद पद खाली न रहें, और चयन प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पूरी हो।
ये खबर भी पढ़ें... वेतन विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त फैसला: बिलासपुर नगर निगम को लगाई फटकार
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बर्खास्त बीएड शिक्षकों के समायोजन को ठहराया सही,याचिका खारिज
ये खबर भी पढ़ें... फार्मेसी कॉलेजों को बड़ी राहत! अब 60 सीटों पर ही होगा एडमिशन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी सशर्त अनुमति
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, और अब चयन प्रक्रिया और पदनाम इन नए नियमों के अनुसार किए जाएंगे। हाईकोर्ट का यह कदम महिला आरक्षण और पद प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने, चयन प्रक्रिया को सुचारू बनाने और न्यायिक प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... कर्मचारी के प्रमोशन के लिए शर्तें तय करना सरकार का अधिकार... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
महिला आरक्षण में बड़ा बदलाव
इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिला आरक्षण के बावजूद पद खाली न रहें, और चयन प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पूरी हो।
ये खबर भी पढ़ें... वेतन विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त फैसला: बिलासपुर नगर निगम को लगाई फटकार
पदनामों में बदलाव
हाईकोर्ट ने कई पदों के नामों में भी संशोधन किया है:
- राजपत्रित अधिकारी श्रेणी: सेक्शन ऑफिसर्स के बाद अब कोर्ट मास्टर्स जोड़े गए।
- असिस्टेंट ग्रेड-1: अब इन्हें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर कहा जाएगा।
- असिस्टेंट ग्रेड-2: अब इन्हें सीनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट या सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट कहा जाएगा।
- असिस्टेंट ग्रेड-3: अब इन्हें जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट या जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट कहा जाएगा।
- असिस्टेंट प्रोग्रामर: असिस्टेंट ग्रेड-1 के क्रमांक 37 को अब असिस्टेंट प्रोग्रामर का पदनाम दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बर्खास्त बीएड शिक्षकों के समायोजन को ठहराया सही,याचिका खारिज
हाईकोर्ट सेवा नियमों में बदलाव- मुख्य बातें:
|
तत्काल प्रभाव से लागू
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari