केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईपीएस संतोष सिंह
VINAY VERMA | Mar 16, 2026, 16:35 IST
cg ips Santosh Kumar Singh appointed as dig cisf
छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिल गई है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर नियुक्त किया गया है।
Raipur. छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिल गई है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं। अब वे केंद्र में सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगे।
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से जारी आदेश में आईपीएस संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डीआईजी के पद पर पदस्थ करने की जानकारी दी गई है। अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि आईपीएस संतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए भेजा जाए।
वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर कार्यरत हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य में अपराध रिकॉर्ड प्रबंधन और डिजिटल पुलिसिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कामों को आगे बढ़ाया है। पुलिस के आईटी सिस्टम को मजबूत करने और अपराध डेटा के बेहतर उपयोग को लेकर भी उन्होंने कई पहलें की हैं।
आईपीएस संतोष सिंह को अवैध नशे के खिलाफ चलाए गए ‘निजात अभियान’ के कारण खास पहचान मिली थी। इस अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया था। इस पहल को देश-विदेश में भी सराहा गया और संतोष सिंह को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएससीपी अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
सीआईएसएफ देश के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, एयरपोर्ट, मेट्रो और रणनीतिक संस्थानों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला अर्धसैनिक बल है। ऐसे में संतोष सिंह की डीआईजी के रूप में नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में अपनी कार्यशैली और अभियानों के कारण पहचान बना चुके संतोष सिंह अब केंद्र में नई भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देंगे।
IPS संतोष सिंह की दबंग छवि खतरे में, क्या TI को दौड़ाने और वर्दी फाड़ने वाले होंगे गिरफ्तार
आईएएस रवि सिहाग एमपी छोड़ केंद्र का बनेंगे हिस्सा, मध्यप्रदेश के दो आईपीएस केंद्र में इम्पैनलमेंट
IPS संतोष कुमार सिंह ने संभाला इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद, TI हुए बैचेन
CISF में केंद्र सरकार में कार्यरत 30 वर्षीय वर के लिए वधू चाहिए
गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश
image-2026-03-16t180324154_1773664998-910893
फिलहाल पुलिस मुख्यालय में अहम जिम्मेदारी
निजात अभियान से मिली राष्ट्रीय पहचान
केंद्र में संभालेंगे सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी
ये खबरें भी पढ़ें...
आईएएस रवि सिहाग एमपी छोड़ केंद्र का बनेंगे हिस्सा, मध्यप्रदेश के दो आईपीएस केंद्र में इम्पैनलमेंट
IPS संतोष कुमार सिंह ने संभाला इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद, TI हुए बैचेन
CISF में केंद्र सरकार में कार्यरत 30 वर्षीय वर के लिए वधू चाहिए
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava