छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ED ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर थमा दिया चालान, सुकमा भवन अटैच
Harrison Masih | Sept 08, 2025, 16:54 IST
cg-liquor-scam-ed-congress-bhavan-chalan the sootr
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज हो गई है। सोमवार को ED अधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को केस से संबंधित चालान की कॉपी सौंपी।
CG liquor scam:छत्तीसगढ़ में चल रहे बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार को ईडी के अधिकारी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदु से मुलाकात कर केस से संबंधित चालान की कॉपी सौंपी। करीब 10 मिनट चली इस मुलाकात के दौरान ईडी अधिकारियों ने कांग्रेस भवन अटैचमेंट केस की जानकारी दी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ी, ED ने जब्त किए रिकॉर्ड
ईडी के मुताबिक, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को शराब घोटाले से हर महीने 2 करोड़ रुपये मिलते थे। 36 महीनों में यह रकम 72 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह पैसा उनके बेटे हरीश कवासी के घर निर्माण और सुकमा कांग्रेस भवन बनाने में लगाया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 आबकारी अधिकारियों को मिली बड़ी राहत,सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
ईडी ने 15 जनवरी 2025 को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। वे इस समय रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक रिमांड पर हैं। ईडी का आरोप है कि लखमा शराब सिंडिकेट के अहम सदस्य थे। उन्हीं के निर्देश पर सिंडिकेट काम करता था और शराब नीति बदलकर FL-10 लाइसेंस लागू किया गया, जिससे सिंडिकेट को फायदा हुआ।
ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला मामले में अमिताभ जैन से पूछताछ नहीं, शराब कंपनी के चेयरमैन हैं मुख्यसचिव
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ट्रांजिट रिमांड पर ओम सांई बेवरेज कंपनी के दो डायरेक्टर्स, EOW और ACB रायपुर रवाना
छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक माना जा रहा है। ईडी की जांच में सामने आया कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के समय IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के जरिए यह घोटाला किया गया। ईडी का दावा है कि इस घोटाले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ और सिंडिकेट के सदस्यों ने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की।
रायपुर का राजीव भवन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ी, ED ने जब्त किए रिकॉर्ड
सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच करने का दावा
इस केस में पहली बार किसी कांग्रेस भवन को अटैच करने का दावा किया गया है। ईडी का कहना है कि शराब घोटाले से मिले भ्रष्टाचार के पैसे से सुकमा कांग्रेस भवन का निर्माण किया गया। ईडी ने बताया कि इस भवन के निर्माण में 68 लाख रुपये खर्च हुए, जो कथित रूप से कवासी लखमा को घोटाले के पैसों से मिले थे।
घोटाले के पैसों से बेटे का घर भी तैयार
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 आबकारी अधिकारियों को मिली बड़ी राहत,सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
लखमा की गिरफ्तारी और सिंडिकेट में भूमिका
ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला मामले में अमिताभ जैन से पूछताछ नहीं, शराब कंपनी के चेयरमैन हैं मुख्यसचिव
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है?
|
शराब घोटाले की पृष्ठभूमि
रायपुर का राजीव भवन
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA