CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Harrison Masih | Dec 19, 2025, 20:59 IST
CG Top News Chhattisgarh big news the sootr
नमस्कार, रायपुर जयकॉर्प समेत देशभर के 30 ठिकानों पर ED की रेड। गुरु घासीदास जयंती पर बवाल, लगे RSS वापस जाओ के नारे। सौम्या चौरसिया 14 दिन की ED रिमांड पर। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
top news of chhattisgarh
Raipur ED Raids. देश के बहुचर्चित ₹2,434 करोड़ के धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का असर छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े इस मामले में ED ने रायपुर समेत देश के कई बड़े शहरों में एक साथ छापेमारी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
बिलासपुर के जरहाभाठा मिनी बस्ती में गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राजमहंत डॉ. बसंत अंचल द्वारा आमंत्रित RSS के पदाधिकारियों की मौजूदगी पर समाज के युवाओं ने कड़ी आपत्ति जताई और 'वापस जाओ' के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
सुकमा में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में एक युवक और युवती ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा दुर्ग से उनका पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे। हमले में डीएसपी के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला:
CG News.छत्तीसगढ़ के ₹3200 करोड़ के शराब घोटाले में ED ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर 14 दिन की रिमांड पर लिया है। साथ ही, पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को भी जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया है। सौम्या चौरसिया इस पूरे सिंडिकेट की 'सेंट्रल कोऑर्डिनेटर' थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
बीजापुर नक्सल एनकाउंटर. बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी ACM फगनू माड़वी को मार गिराया गया। मौके से हथियार और माओवादी सामग्री बरामद की गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
रायपुर जयकॉर्प समेत देशभर के 30 ठिकानों पर ED की रेड; ड्रीम-11 के को-फाउंडर के पिता आनंद जैन जांच के घेरे में
बिलासपुर में गुरु घासीदास जयंती पर बवाल: भड़के सतनामी युवाओं ने लगाए RSS वापस जाओ और मुर्दाबाद के नारे
सुकमा DSP पर जानलेवा हमला: युवक-युवती ने चेहरे और गले पर मारा चाकू, जानें पूरा मामला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया 14 दिन की ED रिमांड पर, 115 करोड़ की अवैध कमाई का खुलासा
बीजापुर एनकाउंटर: 5 लाख का इनामी नक्सली फगनू माड़वी ढेर; भारी मात्रा में हथियार बरामद, फायरिंग जारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman