चित्रकोट पर्यटन स्थल पर हंगामा, नाका सील होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Krishna Kumar Sikander | May 20, 2025, 15:38 IST
Share
Chaos at Chitrakote tourist spot, villagers protest after check post is sealed the sootr
Chaos at Chitrakote tourist spot, villagers protest after check post is sealed the sootr

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित चित्रकोट पर्यटन स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां नाका लगाकर से पर्यटकों के वाहन प्रवेश और पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था। एसडीएम ने रोक लगा दी तो ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित प्रसिद्ध चित्रकोट पर्यटन स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। लोहंडीगुड़ा एसडीएम नीतीश वर्मा ने ग्राम समिति द्वारा संचालित नाका को अवैध घोषित कर सील कर दिया। यह नाका लंबे समय से पर्यटकों के वाहन प्रवेश और पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूल रहा था। एसडीएम के इस कदम से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच भंवर मौर्य के नेतृत्व में मारडूम चौक पर चित्रकोट मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... कॉलेजों में पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण

पुरानी समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप

सरपंच भंवर मौर्य का आरोप है कि मार्च में ग्राम सभा के माध्यम से नई समिति को नाका संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जबकि पुरानी समिति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि पुरानी समिति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन नई समिति के कार्यों पर रोक लगा दी गई। मौर्य ने एसडीएम पर उनके मेहमानों के लिए उचित व्यवस्था न करने के कारण यह कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने करीब पांच घंटे तक कड़ी धूप में सड़क पर डटकर विरोध जताया, जिससे चित्रकोट घूमने आए पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें... यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के अकाउंट खतरे में, अगला नंबर कहीं आपका तो नहीं?

पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया

विवाद की सूचना के बाद मौके पर एसडीएम नीतीश वर्मा, तहसीलदार कैलाश पोयम, एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी और लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि कुमार बैगा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया और उन्हें लोहंडीगुड़ा थाने ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें... बच्चों के पोस्टमॉर्टम के लिए 10-10 हजार मांगने का आरोप, डूबने से हुई थी दो भाइयों की मौत

एसडीएम का दावा, नाका का संचालन गैरकानूनी

एसडीएम नीतीश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि नाका का संचालन गैरकानूनी था और इसकी शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समिति पंजीकृत नहीं है और जिस ग्राम सभा में नई समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसमें केवल 25 लोगों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें ज्यादातर समिति के सदस्य ही शामिल हैं। यह विवाद चित्रकोट जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के बीच तनाव को उजागर करता है।

ये खबर भी पढ़ें... सेंट्रल जेल में बंदी की मौत... सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

chaos | Chitrkot Waterfall | villagers | protest | Check Post | sealed | Bastar | चित्रकोट जलप्रपात | हंगामा | ग्रामीणों का प्रदर्शन | बस्तर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Chitrkot Waterfall
  • चित्रकोट जलप्रपात
  • Bastar
  • बस्तर
  • protest
  • ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • हंगामा
  • Check Post
  • नाका
  • villagers
  • sealed
  • chaos
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा