नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: दरभा डिवीजन के 10 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख का था इनाम

Harrison Masih | Published:
Share
chhattisgarh-bastar-10-naxalites-surrender-33-lakh-reward the sootr
chhattisgarh-bastar-10-naxalites-surrender-33-lakh-reward the sootr

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। दरभा डिवीजन के कुल 10 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिन पर 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने AK-47 और SLR सहित भारी हथियार जमा किए।

Bastar. छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के लिए चलाए जा रहे 'पूना मारगेम' अभियान के तहत, दरभा डिवीजन के कुल 10 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

इन माओवादियों पर राज्य सरकार और केंद्र की ओर से 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

सरेंडर करने वालों में 8 लाख का इनामी भी शामिल

सरेंडर करने वाले माओवादियों में एक बड़ा नक्सली, मीडियम भीमा, भी शामिल है, जिस पर अकेले 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।माओवादियों ने समर्पण के दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी जमा किए, जिनमें शामिल हैं:

  • 1 AK-47 राइफल
  • 2 SLR (Self Loading Rifle)
  • 1 BGL (Barrel Grenade Launcher)
  • अन्य गोला-बारूद व सामग्री
नक्सलियों ने केंद्र और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लेने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... झीरम हमले के मास्टरमाइंड ने डाले हथियार! बस्तर में चैतू समेत 10 नक्सलियों का सरेंडर

ऐसे समझें पूरी खबर



दरभा डिवीजन के 10 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

इन माओवादियों पर 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जिनमें 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा शामिल है।

नक्सलियों ने 1 AK-47, 2 SLR, और 1 BGL सहित भारी हथियार जमा किए।

यह समर्पण 'पूना मारगेम' (गोंडी में 'पुनर्वास से पुनर्जीवन') नीति का लाभ लेने के लिए किया गया है।

आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने सक्रिय PLGA बटालियन के नक्सली नेताओं (देवजी, गणपति, गणेश उइके) से भी सरेंडर की अपील की है।

समर्पण कार्यक्रम में उच्चाधिकारी रहे मौजूद

यह समर्पण कार्यक्रम सुकमा में आयोजित किया गया। इस दौरान बस्तर क्षेत्र के कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • आईजी बस्तर - पी. सुंदरराज
  • सीआरपीएफ डीआईजी - आनंद सिंह राजपुरोहित
  • सुकमा एसपी - किरण चव्हाण
  • कलेक्टर - देवेश ध्रुव
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर नक्सल सरेंडर: 1 करोड़ के इनामी रामधेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

आईजी बस्तर की अपील और नक्सल मोर्चे की स्थिति

आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए नक्सल मोर्चे की वर्तमान स्थिति और पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दंडकारण्य स्पेशल जोन कमेटी में नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो अब भी सक्रिय है। बस्तर डिवीजन और साउथ बस्तर डिवीजन के कई नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं।

अब बस्तर में सिर्फ कुछ गिने-चुने नक्सली ही सक्रिय बचे हैं। आईजी ने बताया कि इस समय केवल पीएलजीए (PLGA) बटालियन के नक्सली थोड़े सक्रिय हैं। उन्होंने देवजी, गणपति, और गणेश उइके जैसे अभी भी सक्रिय बड़े माओवादी नेताओं से अपील की है कि उनके पास अब सरेंडर के अलावा कोई चारा नहीं है और वे भी समाज की मुख्यधारा में लौट आएं।

ये खबर भी पढ़ें... Kondagaon Naxal Surrender: 1 लाख के इनामी नक्सली ने डाले हथियार, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

'पूना मारगेम' अभियान: पुनर्वास से पुनर्जीवन

बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सली पुनर्वास कार्यक्रम का नाम 'पूना मारगेम' है। यह शब्द गोंडी भाषा से लिया गया है और इसका अर्थ है 'पुनर्वास से पुनर्जीवन'। इस अभियान के तहत सरकार नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए प्रेरित कर रही है।

सरकार की इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका

Tags:
  • 10 नक्सलियों का सरेंडर
  • CG Naxal News
  • बस्तर नक्सल सरेंडर
  • Naxal surrender
  • बस्तर नक्सल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर