बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदर्शन, 33 प्रभारी बनाए
Deeksha Nandini Mehra | Jun 18, 2024, 08:15 IST
कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन
बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेश स्तरीय धरना- प्रदर्शन करने जा रही है। इससे पहले 13 जून को पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया समेत कांग्रेस की 7 सदस्यीय जांच टीम घटना स्थल पर पहुंची थी...
Congress protest against Balodabazar violence : बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस मंगलवार 18 जून को प्रदेश स्तरीय धरना- प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 33 प्रभारियों को नियुक्त किया है। ये प्रभारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में धरना- प्रदर्शन की कमान संभालेंगे।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस आज धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता द्वारा बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी।
पीसीसी चीफ दीपक बैज को रायपुर शहर और ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं,कोरिया के प्रभारी चरणदास महंत और ज्योत्सना महंत कोरबा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य प्रदेश के सभी जिलों में अलग- अलग पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
ये खबर पढ़िए ...बलौदाबाजार हिंसा के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जगदलपुर और रायपुर में छापेमारी कर दबोचा
बीजेपी ने 5 सदस्यीय दल बनाया है। इस दल में दयालदास बघेल को संयोजक बनाया गया है। बीजेपी नेताओं ने 17 जून को यहां पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की।
वहीं जिले में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जिले में 20 जून तक के लिए धारा-144 बढ़ा दी है। इससे पहले इसे 10 जून की रात 9 बजे से 16 जून रात 12 बजे तक इसे लागू किया गया था।
ये खबर पढ़िए ...Chhattisgarh : 3 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि सीएम को करना पड़ा कलेक्टर-एसपी को सस्पेंड करने का फैसला
13 जून को कांग्रेस की 7 सदस्यीय जांच टीम घटना स्थल पर पहुंची। उसने धार्मिक स्थल पर पूजा- अर्चना की। इस दौरान टीम के संयोजक और पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि जैतखाम को क्षतिग्रस्त किया गया, तब भी FIR नहीं हुई। बलौदाबाजार हिंसा साय सरकार की विफलता दिखाती है।
ये खबर पढ़िए ...अमित जोगी का 1 जुलाई से आमरण अनशन, कांग्रेस का 18 जून को धरना प्रदर्शन
दरअसल, 15 मई की देर रात सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास मौजूद दशहरा मैदान में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन ने व्यापक रूप ले लिया।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![deeksha nandini mehra]()
बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन | Chhattisgarh Congress Protest
जिलेवार दी नेताओं को जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस आज धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता द्वारा बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी।
पीसीसी चीफ दीपक बैज को रायपुर शहर और ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं,कोरिया के प्रभारी चरणदास महंत और ज्योत्सना महंत कोरबा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य प्रदेश के सभी जिलों में अलग- अलग पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
ये खबर पढ़िए ...बलौदाबाजार हिंसा के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जगदलपुर और रायपुर में छापेमारी कर दबोचा
बीजेपी ने भी बनाया 5 सदस्यीय जांच दल
बीजेपी ने 5 सदस्यीय दल बनाया है। इस दल में दयालदास बघेल को संयोजक बनाया गया है। बीजेपी नेताओं ने 17 जून को यहां पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की।
वहीं जिले में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जिले में 20 जून तक के लिए धारा-144 बढ़ा दी है। इससे पहले इसे 10 जून की रात 9 बजे से 16 जून रात 12 बजे तक इसे लागू किया गया था।
ये खबर पढ़िए ...Chhattisgarh : 3 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि सीएम को करना पड़ा कलेक्टर-एसपी को सस्पेंड करने का फैसला
कांग्रेस की 7 सदस्यीय जांच टीम
13 जून को कांग्रेस की 7 सदस्यीय जांच टीम घटना स्थल पर पहुंची। उसने धार्मिक स्थल पर पूजा- अर्चना की। इस दौरान टीम के संयोजक और पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि जैतखाम को क्षतिग्रस्त किया गया, तब भी FIR नहीं हुई। बलौदाबाजार हिंसा साय सरकार की विफलता दिखाती है।
घटना के लिए सतनामी समाज जिम्मेदार नहीं - उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से कहा कि उनके पास भी निर्दोष सतनामी समाज के लोगों को पकड़े जाने की सूचना पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि बेवजह किसी को ना पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि घटना के लिए सतनामी समाज जिम्मेदार नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने समाज की आड़ में घटना को अंजाम दिया। सरकार और पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये खबर पढ़िए ...अमित जोगी का 1 जुलाई से आमरण अनशन, कांग्रेस का 18 जून को धरना प्रदर्शन
ये है पूरा मामला
दरअसल, 15 मई की देर रात सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास मौजूद दशहरा मैदान में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन ने व्यापक रूप ले लिया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
deeksha nandini mehra
बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन | Chhattisgarh Congress Protest
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari