जिसपर थी सुरक्षा देने की जिम्मेदारी वही बन गया शिकार, डिजिटल ठगों ने SI से ऐंठे 22 लाख

Pravesh Shukla | Jul 03, 2025, 12:58 IST
Share
chhattisgarh-digital-fraud-arrest  the sootr
chhattisgarh-digital-fraud-arrest the sootr

छत्तीसगढ़ में डिजिटल फ्रॉड की मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अंबिकापुर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। इस बार तो डिजिटल ठगों ने एक पुलिसवाले को ही अपना शिकार बना लिया।

छत्तीसगढ़ में डिजिटल फ्रॉड की मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अंबिकापुर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। इस बार तो डिजिटल ठगों ने एक पुलिसवाले को ही अपना शिकार बना लिया। दरअसल बदमाशों ने CRPF के सब इंस्पेक्टर को ही अपना शिकार बनाकर उससे 22 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।

पढ़ें: दादी की जमीन बेची, बहन की संपत्ति के कागज अपने पास रखे, इस पार्षद का है विवादों से पुराना नाता

SI को बना लिया शिकार

मामला अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ गांधीनगर कैंप में पदस्थ SI आर महेंद्र को अज्ञात नंबर से एक कॉल आया । कॉल करने वाले शख्स ने खुद को दिल्ली टेलीकॉम डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया। कॉलर ने एसआई से कहा कि उनके आधार कार्ड से एक सिम निकाला गया है। जिसका इस्तेमाल गैरगानूनी गतिविधियों में हो रहा है।

पढें: पांच नए मेडिकल कॉलेज का सपना अधूरा, NMC को प्रस्ताव भी नहीं भेजा गया

22 लाख रुपए वसूले

इसके बाद कॉलर ने एसआई को डराना और धमकाना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक कॉलर ने एसआई से कहा कि अगले 2 घंटे में उसकी सिम बंद कर दी जाएगी। साथ ही इस मामले को दिल्ली पुलिस को भी भेजा जा रहा है। और फिर शुरू हुआ ठगों का असली खेल। उन्होंने डरा धमकाकर 17 दिन तक लगातार डर का माहौल बनाकर एसआई से कई किश्तों में 22 लाख रुपए वसूल लिए।

पढ़ें: Free Matrimonial : पढ़ी-लिखी सुंदर सुशील 36 वर्षीय कुशवाहा कन्या के लिए सजातीय सुयोग्य वर चाहिए

सतर्क रहने की जरूरत

ठगे जाने पर एसआई महेंद्र को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के डिजिटल अरेस्ट के मामलों में ठग अकसर खुद को सरकारी अधिकारी बनकर पहले तो लोगों को डराते हैं और फिर उसने बड़ी रकम वसूल लेते हैं। इसलिए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

पढ़ें: मंत्री जी पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई, आप कब करेंगे पिटाई

कैसे करें बचाव

अगर किसी अनजान नंबर से आपको को कॉल कर किसी भी प्रकार की धमकी देता है तो घबराएं नहीं। खुद को संयमित रखते हुए डील करें। किसी भी तरह से ट्रांजेक्शन करने से बचें। जितना जल्दी हो सके पुलिस को इस बात की खबर दें।

digital fraud, ambikapur, CG News, digital arrest, fraud, Online scam, Cyber security, police, डिजिटल फ्रॉड केस, क्राइम न्यूज

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • Cyber ​​security
  • police
  • क्राइम न्यूज
  • Online scam
  • fraud
  • अंबिकापुर
  • ambikapur
  • digital arrest
  • digital fraud
  • डिजिटल फ्रॉड
  • डिजिटल फ्रॉड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा