छत्तीसगढ़ डीपीआई का अनोखा आदेश, आवारा कुत्तों की जानकारी जुटाने प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी

VINAY VERMA | Published:
Share
chhattisgarh-dpi-school teacher-dog-reporting-initiative
chhattisgarh-dpi-school teacher-dog-reporting-initiative

छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने एक अनोखा आदेश जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों के प्राचार्यों को आवारा कुत्तों की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

CG News: लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ का अनोखा आदेश प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोक शिक्षण संचालनालय के इस आदेश के अनुसार अब प्रदेश के स्कूलों के प्राचार्य को आवारा कुत्तों की जानकारी जुटाने कहा गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के आदेश में कहा गया है कि हर स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को इस काम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

ये अधिकारी स्कूल के आस-पास घूम रहे आवारा कुत्तों के बारे में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या निगम को जानकारी देंगे। इसके बाद, डॉग कैचर टीम के साथ मिलकर कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।

c18b5793-8bf
c18b5793-8bf


बच्चों की सुरक्षा बताया गया कारण

शालाओं में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने Supreme Court के निर्देशानुसार नई गाइडलाइन जारी की। प्रत्येक विद्यालय में नोडल अधिकारी नियुक्त कर आवारा कुत्तों की सूचना स्थानीय निकायों को देने की व्यवस्था की गई।

शाला प्रमुख ग्राम पंचायत व नगर निगम के सहयोग से कुत्तों के प्रवेश को रोकेंगे और काटने पर तुरंत उपचार सुनिश्चित करेंगे। डीपीआई का मानना है कि यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के सुरक्षित माहौल देगा।

खबरें ये भी...

छत्तीसगढ़ में 1700 से ज्यादा प्रायवेट स्कूलों की मान्यता खतरे में, एससीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की किताबों से हो रही पढ़ाई

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के 11 जिलाध्यक्षों की सूची जारी, बाकी के अटके नाम भी जल्द होंगे घोषित

गंभीर खतरे का जिक्र

संचालनालय ने पत्र में कहा है कि स्कूल के परिसर में आवारा कुत्तों का होना बच्चों की सुरक्षा (आवारा कुत्तों का आतंक) के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

पत्र में खास तौर पर ये कहा गया है कि हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। अगर कोई बच्चा कुत्ते से काटा जाए, तो उसे तुरंत इलाज मिले।

खबरें ये भी...

CGPSC 2024 Result Out: देर रात जारी हुआ CGPSC का रिजल्ट, देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

प्रशासनिक ज्यादती के खिलाफ छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने मोर्चा खोला, मुख्य सचिव से एफआईआर शून्य करने की मांग

शाला प्रमुख को अन्य जिम्मेदारियों भी

शाला प्रमुख को ग्राम पंचायत या नगर निगम के सहयोग से आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने की भी जिम्मेदारी होगी। साथ ही यदि कोई बच्चा कुत्ते के काटने से प्रभावित होता है तो उसे तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में ले जाना होगा।

शालाओं को प्राथमिक उपचार किट और एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करना और घटना की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजना होगा।

Tags:
  • Supreme Court
  • CG News
  • आवारा कुत्तों का आतंक
  • लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई)
  • लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर